गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

सभी लंबित कांडों के समय से करें निष्पादन, नहीं तो करेंगे कार्रवाई


सभी लंबित कांडों के समय से करें निष्पादन, नहीं तो करेंगे कार्रवाई
बुधवार को शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी पी कन्नन आरा पहुंचे। इसके बाद एसपी कार्यालय में पहुंचकर कई कांडों का रिव्यू किया। इस दौरान एसपी कार्यालय के सभी शाखा व अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया।

 उन्होंने कैरेक्टर ऑफिस,पासपोर्ट शाखा, विधि शाखा आदि का जायजा लेते हुए कहा कि सभी अपने कार्यों को सही ढंग से निष्पादित करें।

जिले के सभी डीएसपी व इंस्पेक्टर डीआईजी के आगमन पर एसपी कार्यालय में उपस्थित थे।

 सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई।

उन्होंने एसपी एवं सभी डीएसपी को निर्देश दिया कि सभी थानों में जाकर कांडों का रिव्यू करें। जल्द से जल्द सभी का निष्पादन करें।

उन्होंने विधि व्यवस्था पर ध्यान देने का आदेश दिया। डीआईजी ने अपराध शाखा,सामान्य शाखा, लेखा शाखा के महत्वपूर्ण पंजियों की एसपी कार्यालय में बैठकर समीक्षा की।

डीआईजी पी कन्नन ने मुख्यमंत्री जनता दरबार, लोक सूचना, स्थानीय जनता दरबार, जमीन विवाद आदि से संबंधित फाइलों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे आवश्यक निर्देश भी देते गये। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं बरती जाए। सरकार के दिशा निर्देश का पालन किया जाए।





SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends