रविवार, 16 फ़रवरी 2020

उषा देवी भंडारी विनीत कप में मेघा इंजीनियरिंग व एबीवीपी ने मैच जीते


उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता विनीत कप के चौथे दिन 3 मैच खेले गए। इसमें पहला मैच मेघा इंजीनियरिंग बिलासपुर व 11 स्टार सीपत के बीच, दूसरा मैच मनका 11 कटघोरा और मेघा इंजीनियरिंग बिलासपुर के बीच और तीसरा मैच सद्भावना मैच एनएसयूआई व एबीवीपी के बीच खेला गया। इसमें मेघा इंजीनियरिंग और एबीवीपी ने जीत दर्ज किया।

प्रतियोगिता में पहला मैच मेघा इंजीनियरिंग बिलासपुर व 11 स्टार सीपत के बीच खेल गया। इसमें मुख्य अतिथि नगर निगम बिलासपुर के सभापति शेख नजीरुद्दीन व प्रदेश सचिव महेश दुबे थे। 11 स्टार सीपत ने टॉस जीतकर मेघा इंजीनियरिंग को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मेघा टीम के कैलाश 32, कोमेश 20, शीतल 14, सन्नी 13, प्रवीण 12 रन बनाए। इस तरह टीम 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 124 रन बनाई। 11 स्टार सीपत के गेंदबाज बबलु, नीतेश व विष्णु ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 11 स्टार सीपत ने 10 ओवर में 7 विकेट में 67 रन ही बना पाई।

टीम के रामस्वरूप ने 20, मनोज ने 17 रन बनाए। मेघा इंजीनियरिंग के राकेश ने 3, शरद ने 2 विकेट लिए। मेघा इंजीनियरिंग बिलासपुर यह मैच 59 रनों से जीती। मैन ऑफ द मैच कैलाश रहे। दूसरा मैच मेघा इंजीनियरिंग बिलासपुर व मनका 11 कटघोरा के बीच खेला गया। इसमें मेघा इंजीनियरिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 98 रन बनाए।

टीम के राजा ने नाबाद 45, सन्नी ने 20 रन बनाए। मनका 11 कटघोरा के अंकित ने 3 व विश्राम ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनका 11 कटघोरा के मयंक ने 44, सत्तू ने 19, अवि ने 10 रन बनाए। टीम ओवर 8 विकेट खोकर 84 रन ही बना पाई। मेघा इंजीनियरिंग के शीतल, राकेश व भास्कर ने 2-2 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच राजा रहे। तीसरा मैच एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच 8-8 ओवर का सद्भावना मैच था। इसमें एनएसयूआई ने टॉस जीतकर एबीवीपी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। इसमें एबीवीपी ने 8 ओवर में 6 विकेट कोकर 89 रन बनाए।

 टीम के कामेश ने 31, आलिंद ने 27 रन बनाए। एनएसयूआई के मयंक ने 3, जोंटी, रिंकू, राज व ऋषभ ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएसयूआई ने 8 ओवर में 7 विकेट पर 42 रन ही बना पाई।

विकास 12, विक्की 10 रन बनाए।एबीवीपी के आलिंद ने 3, उदय ने 2, दीपक कामेश व आशीष ने 1-1 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच आलिंद रहे।

Bilaspur News - chhattisgarh news megha engineering and abvp won matches in usha devi bhandari vineet cup




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends