दिड़बा.दिड़बा के कांग्रेसी हलका इंचार्ज अजैब सिंह रटोला का छत पर बैठकर हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो करीब दो सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। जांच के लिए डीएसपी दिड़बा की ड्यूटी लगाई गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस के हलका इंचार्ज व दिड़बा से लगातार दो बार विधानसभा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके अजैब सिंह रटोला का शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। 11 सेकेंड के इस वीडियो में अजैब सिंह रटोला एक घर की छत पर कुर्सी पर बैठे हैं और अपने रिवाल्वर से दो हवाई फायर कर रहे हैं।
वहीं, रटोला ने कहा कि उनकी पोती की शादी थी। खुशी में छत पर बैठे हुए लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किया था। वहां पर किसी का कोई इकट्ठ नहीं था और न ही कोई हुल्लड़बाजी हो रही थी। हजारों शादियों में लोग हवाई फायर करते हैं।
0 coment rios:
Hi friends