मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

अमनदीप से मिले सीएम अमरिंदर, बोले-जब तक पढ़ना चाहे पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी


चंडीगढ़/संगरूर. लौंगोवाल के पास स्कूल वैन हादसे के दौरान 4 बच्चों को बचाने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा अमनदीप कौर को सरकार स्वतंत्रता दिवस पर बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित करेगी। सीएम ने कहा कि अमनदीप कौर की बहादुरी से 4 बच्चों को नई जिंदगी मिली है। अमनदीप जब तक पढ़ना चाहेगी, सरकार उसे मुफ्त शिक्षा मुहैया करवाएगी।
सीएम द्वारा अमनदीप से मिलने की इच्छा जताने के बाद अमनदीप कौर पिता सतनाम सिंह और कांग्रेसी नेता दमन थिंड बाजवा के साथ शाम को सीएम से उनके आवास पर मिली। जहां अमनदीप ने सीएम को इस हादसे के बारे में विस्तार से बताया।




सीएम के साथ अमनदीप कौर।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends