शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

समावेशी शिक्षा के तहत कार्यशाला में दी गई अभिभावकों को जानकारी


प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय भोजपुर में गुरुवार को समावेशी शिक्षा के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दिव्यांग बच्चों के अभिभावक एवं संकुल के सभी प्रधानाध्यापकों को समावेशी शिक्षा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

उस मौके पर कार्यशाला में बोलते हुये प्रशिक्षण प्रभारी अवध नारायण भास्कर ने कहा सभी विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिये बेहतर प्रयास किया जा रहा है।

दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को भी उनके लिए सकारात्मक प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को कभी भी नर्भस ना होने दें, बराबर उनका हौसला बढ़ाए रखें साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक दिव्यांग बच्चों पर विशेष ध्यान दें।

 श्री भास्कर ने कहा कि सभी विद्यालयों में समय-समय पर दिव्यांग बच्चों के लिये विशेष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

जिससे कि उनका आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज दिव्यांग बच्चे भी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं।

साथ ही साथ दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत वे काफी दुर्लभ से दुर्लभ कार्य कर ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम सबों का छोटा सा सामूहिक प्रयास दिव्यांग बच्चों का पूरा भविष्य उज्जवल बना सकता है।

कार्यशाला में बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह, सीआरपी शक्तिदास सिन्हा, मवि कधवन के राकेश वर्मा, मवि भोजपुर के राजू रंजन चौबे, एनपीएस कधवन के मजीद अंसारी सहित संकुलाधीन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

कार्यशाला में मौजूद लोग।
Bansidhar Nagar News - information given to parents given in workshop under inclusive education

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends