शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020

मार्केट में 35 से 10 हजार रुपए तक के गिफ्ट अवेलेबल, होटलों और फूलों के काराेबारी भी फुल तैयारी में

मार्केट में 35 से 10 हजार रुपए तक के गिफ्ट अवेलेबल, होटलों और फूलों के काराेबारी भी फुल तैयारी में
जालंधर. कल वैलेंटाइन डे है यानि प्यार करने वालों का खास दिन। इस दिन को यादगार बनाने के लिए जहां देश-दुनिया की तरह पंजाब का युवा वर्ग खासा उत्साहित है, वहीं उनकी भावनाओं का साथी बनकर बाजार भी तैयार है। गिफ्ट शॉप्स पर एक से बढ़कर एक गिफ्ट अवेलेबल हैं, वहीं होटल इंडस्ट्री ने भी इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी। इसके अलावा फूलों के कारोबारी भी अपने हिसाब से तैयारी किए हुए हैं। जहां तक गिफ्ट की कीमत की बात है, वैसे तो गिफ्ट देने वाले की भावना ज्यादा मायने रखती है, पर हर भावना जेब पर भी असर डालती है। ऐसे में बता देना जरूरी है कि इस वक्त मार्केट में 35 से लेकर 10 हजार रुपए तक के विभिन्न गिफ्ट खरीदारों को लुभा रहे हैं।

मार्केट में प्रेमियों कोलुभा रहे ये गिफ्ट

मार्केट में दिल वाली चॉकलेट, फ्लावर चॉकलेट और अन्य चॉकलेट 35 रुपए से एक हजार रुपए तक बिक रही है। कई डिजाइनर फ्लावर 50 रुपए से 100 रुपए तक, टैडी बियर 75 रुपए से 10 हजार रुपए तक बिका। लैंप कपल 2250 रुपए, ग्रीटिग कार्ड 75 रुपए से दो हजार रुपए तक, फोटो फ्रेम 250 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक, हार्ट पिल्लो, 200 से तीन हजार रुपए तक, म्यूजिकल कपल लाइट 175 रुपए से एक हजार रुपए तक, हैंगिग कपल 1500 से 1600 रुपए तक, घड़ियां, ब्यूटी किट, डेकोरेशन आइटम आदि की खरीदारी हो रही है।

जालंधर की मार्केट में मैसेज वाली बोतल सबसे खास है। इस डिजाइनदार बोतल में कोई भी संदेश रखकर अपने वैलेंटाइन को दे सकता है। इसके अलावा खास प्रकार से तैयार किए गए फोटो फ्रेम, गिफ्ट रैप से सजे फूल, डबल टैडी को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। मार्केट में कार्ड्स की भी भारी मांग है।

अमृतसर के एक गिफ्ट शॉपसंचालक के मुताबिक बाजार में इस बार रिकॉर्डिंग वाला फ्लावर भी आया है। इसमें प्रेमी युगल अपनी आवाज में प्रेम संदेश रिकॉर्ड करके उपहार स्वरूप एक-दूसरे को गिफ्ट कर दे सकते हैं। इसमें 30 सेकंड तक का मैसेज रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब तीन सौ रुपए तक है। इसकी मार्केट में काफी डिमांड है।

होटलों में लाइव बैंड और कबाना हट तैयार

त्योहारी सीजन में कमाई करने के लिए होटल इंडस्ट्री समय-समय पर अलग तरह के प्रयास करने में जुट जाती हैं। अब फिर होटल इंडस्ट्री ने युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के लिए खास तैयारी कर रखी हैं। होटलों ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए कस्टमाइज्ड पार्टियाेंकी तैयारी की है। तरह-तरह के आयोजनों लाइव बैंड, थीम बेस्ड पार्टियों के साथ साथ स्पेशल मैन्यू तैयार किए गए हैं।कई होटलों में कबाना हट की तैयारी भीकी गई है।

हयात रिजेंसी में डेकोरेशन, लाइव म्यूजिक, सरप्राइज सॉन्ग

लुधियाना के होटल हयात रिजेंसी की रवनीत गुरम के मुताबिक वैलेंटाइन को लेकर किचन 95 में स्पेशल बफे, डेकोरेशन का आयोजन 14 फरवरी को किया जाएगा। प्रति कपल पांच हजार रुपए लिए जाएंगे। इसमें डेकोरेशन, लाइव म्यूजिक, सरप्राइज सॉन्ग, गिफ्ट्स प्रमुख होंगे। मुख्य आकर्षण पूल साइड में दस स्पेशल कबाना भी बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सारे सप्ताह डिनर में स्पेशल डैजर्ट्स तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही होटल परिसर में स्पेशल सेल्फी काउंटर भी बना दिया गया है।

पार्क प्लाजा में टैरेस और पूल साइड पर टेबल बुकिंग खास

होटल पार्क प्लाजा में 14 फरवरी को स्पेशल बफे, डेकोरेशन प्रमुख होगी। इसके साथ ही टैरेस और पूल साइड पर लिमिटेड स्पेशल डेकोरेशन टेबल बुकिंग की जाएगी। होटल रैडिसन ब्लू एमबीडी के जनरल मैनेजर अभय कुमार के मुताबिक पूल साइड पर कबाना बुकिंग के साथ-साथ डिनर विद वाइन एवं स्पेशल डेकोर होगा। इसके साथ ही मॉल परिसर में पूरे सप्ताह के लिए डांस पार्टी, फैशन शो, कॉफी सेशन जाने माने डिजाइनर संग, फ्री जादू झप्पी, फैशन परेड आयोजित की जाएगी।

बैलून से बना रखा है हार्ट, महिलाओं को दिए जा रहे हैं गिफ्ट

इसी तरह जालंधर के होटल ग्रेशियस में डेकोरेशन पर फोकस करते हुए वैलेंटाइन थीम पर काम किया गया है। यहां बैलून से हार्ट बनाया गया है। अंदर पार्टी करने पर कपल के लिए, सिर्फ महिलाओं के लिए अलग ऑफर्स अवेलेबल हैं। पिछले सप्ताहभर से यहां पार्टी करने वाली महिलाओं को गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं।
द ब्रेव टाइम्स होटल में भी इंजॉय पूरे जोश पर है। बीते दिन यहां ख्वाहिश फन क्लब की महिलाओं ने वैलेंटाइन वीक मनाया। इस दिन को खास तरीके से मनाने के लिए महिलाएं लाल व मैरून ड्रेस में पहुंची। पार्टी की कुछ सदस्यों ने बर्थडे केक भी काटा। इसके बाद तंबोला खेला और खाने का आनंद लिया। इसके बाद उपहार आदान-प्रदान का दौर चला। क्लब का यह दूसरा मीट एंड ग्रीट फंक्शन था, जिसमें सब ने खूब मस्ती की। इसी तरह शहर के दूसरे होटल भी अलग-अलग ऑफर्स देकर युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

लोगों का रुझान बढ़ा है

अमृतसर के रानी का बाग स्थित ग्रीट एंड ग्रेट दुकान के मालिक वैद्य प्रकाश ने बताया कि वैलेंटाइन सेलिब्रेशन को लेकर क्रेज बढ़ रहा है। अब हर वर्ग के लोग वैलेंटाइन डे मनाने लगे हैं। अगले कुछ दिनों में गिफ्ट आइटमों की बिक्री तेजी से होने की संभावना है। इस बार ग्रीटिंग कार्ड भी कई डिजाइनों में आए हैं।

फूल वालों ने भी की तैयारी

वैलेंटाइन डे को लेकर फूलों का काम करने वालों ने भी पूरी तैयारी की हुई है। इस हफ्ते सबसे ज्यादा डिमांड गुलाब के फूलों की ही होती है। मार्केट भी प्यार करने वालों के इस सबसे खास उपहार के लिए पूरी तरह से तैयार है। फूल वालों ने इस खास दिन के लिए एडवांस में ही ऑर्डर दे रखेहैं। इसके लिए स्पेशल पैकिंग भी दी जा रही है।




जालंधर में एक गिफ्ट शॉप पर सजे गिफ्टस।
अमृतसर की एक गिफ्ट गैलरी की मैसेज वाले फ्लावर्स की तस्वीर।
जालंधर के द ब्रेव टाइम्स होटल में सेलिब्रेट करतीं ख्वाहिश फन क्लब से जुड़ी महिलाएं।
लुधियाना और अन्य शहरों में भी विभिन्न आइटम लोगों को खूब लुभा रहे हैं।
प्यार के विभिन्न संदेश देने वाले कॉफी मग।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends