सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

मोबाइल रिपेयरिंग 300% तक महंगी, एलईडी-पंखे भी महंगे


भोपाल.अब आपको स्मार्टफोन की रिपेयरिंग 300% तक महंगी पड़ सकती है। स्मार्टफोन का जो डिस्प्ले 1200 रुपए का आता था, अब वह 2000 रुपए का पड़ेगा यानी 67% महंगा। इसी तरह फोन का टच खराब होने पर इसके लिए तीन गुना तक ज्यादा पैसे देने होंगे। दरअसल, चीन का वुहान शहर कोरोना वाइरस की चपेट में हैं। इसके चलते चीन से आना और जाना बंद हो गया है।

राजधानी में करीब 1000 दुकानों में केवल स्मार्टफोन रिपेयरिंग का ही काम होता है। ज्योति टॉकिज चौराहा और न्यू मार्केट समेत करीब एक दर्जन से अधिक जगहों पर मोबाइल मार्केट बन गए हैं। इन मार्केट्स में दुकान का संचालन करने वाले कुछ व्यापारी हर 10 से 15 दिन में एक बार चीन जाकर ये पार्ट्स लेकर आते हैं। लेकिन पिछले एक माह में कोई भी व्यापारी चीन नहीं गया। मोबाइल रिपेयरिंग शॉप चलाने वाले निमेष सेन ने बताया कि पिछले 15 दिनों में स्मार्टफोन में लगाए जाने वाले अधिकतर पार्ट्स 60 से लेकर 300% तक महंगे हो गए हैं।
आईटी और इलेक्ट्रानिक सामान बेचने वाले व्यापारियों की एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सिंघल ने बताया कि डेस्कटॉप और लैपटॉप में काम आने वाले एसएसडी कार्ड और रैम की कीमतों में 20 से 30% तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। सिंघल ने बताया कि जनवरी में चीन का नववर्ष का जश्न था। अब कोरोना वाइरस के कारण माल नहीं आ रहा।
मोबाइल पार्ट्स के रेट
पार्ट्स पुराने रेट नए रेट
डिस्प्ले 1200रुपए 2000रुपए
टच 200रुपए 600रुपए
स्पीकर 150रुपए 300रुपए
कैमरा 1000रुपए 1500रुपए
माइक 150 रुपए 300 रुपए
आईटी प्रॉडक्ट
एसएसडी कार्ड 2000रुपए 2400रुपए
रेम 3000 रुपए 3900रुपए
इलेक्ट्रिकल सामान
पंखा 1200रुपए 1300रुपए
एलईडी 200 रुपए 250रुपए
चीन से उद्योग यह मंगाते हैं
  • भेल: मेटल शीट, क्वाइल, कॉपर वायर
  • एचईजी: ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने के काम आने वाला सीपीसी कोक
  • फार्मा इंडस्ट्रीज: बेसिक ड्रग्स
  • इलेक्ट्रिकल सामान.. एलईडी लाइट्स, डेकोरेटिव लाइट्स, वॉल फैन चीन से आते हैं।
अभी उद्योगों पर असर नहीं...लेकिन स्थिति बिगड़ी तो होगी परेशानी


प्रतीकात्मक फोटो।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends