रविवार, 9 फ़रवरी 2020

बीएड की 2805 सीटें रह गई थीं खाली, अगले सत्र में खाली सीटों पर काॅलेज स्तर पर दाखिला


रांची (राकेश).राज्य के बीएड काॅलेजाें में पिछले साल 2805 सीटें खाली रह गई थीं,लेकिन अगले सत्र से ऐसा नहीं होगा। काउंसिलिंग के बाद खाली सीटाें पर काॅलेज अपने स्तर पर एडमिशन लेगा। विश्वविद्यालयाें के इससे संबंधित प्रस्ताव पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने स्वीकृति दे दी है। अब प्रवेश परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियाें का एडमिशन के लिए दाे बार काउंसिलिंग हाेगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहीं ताे काॅलेज राष्ट्रीय स्तर के अखबाराें में विज्ञापन जारी करेगा।

विश्वविद्यालयों को 30 दिन के भीतर ब्योरा उपलब्ध कराना होगा

खाली सीटाें पर एडमिशन के लिए बनी काॅलेज की कमेटी में उच्च शिक्षा विभाग के एक प्रतिनिधि काे शामिल करने काे कहा गया है। एडमिशन के दाे दिन बाद काॅलेजाें काे पूरा ब्याेरा उच्च शिक्षा विभाग काे भेजना होगा। वहीं विश्वविद्यालयाें काे 30 दिन के भीतर ब्याेरा उपलब्ध कराना हाेगा। झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने 136 काॅलेजाें की 13,600 सीटाें पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 फरवरी से अाॅनलाइन एडमिशन फाॅर्म भर सकते हैं।

इनमें आरक्षण नीति का अनुपालन जरूरी नहीं

बीएड कॉलेजों में काउंसिलिंग के बाद खाली सीटों पर एडमिशन के लिए राज्य सरकार की आरक्षण नीति का पालन करना जरूरी नहीं हाेगा। खाली सीटों पर राज्य या राज्य के बाहर के स्टूडेंट्स का भी एडमिशन लिया जा सकता है। बताते चलें कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के विश्वविद्यालयाें से पास अाउट 85 फीसदी स्टूडेंट्स का एडमिशन लिया जाना है। वहीं 15 फीसदी सीटें अाेपन हैं।
प्रतीकात्मक फोटो।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends