गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

बेटे के इलाज के लिए पैसा निकाल जा रही वृद्ध महिला से उचक्कों ने उड़ाए 25 हजार


उचक्कों ने एक वृद्ध महिला को बर्गलाकर 25 हजार रुपया नकदी लेकर फरार हो गये। महिला अपने बीमार पुत्र के उपचार के लिए पैसा निकाली थी।

 पीड़ित महिला बिशुनपुर सोनहो गांव निवासी दीना नाथ महतो की प|ी पार्वती देवी बताई जाती है।

बुधवार को दो पहर के बीच महिला ने अमनौर स्टेट बैंक से 25 हजार रुपया का निकासी की,बैंक से उच्चकों ने पीछा कर अमनौर बाजार कर्पूरी प्रतिमा के निकट महिला को बरगला कर 25 हजार रुपया ले लिया तथा रुमाल में लिपटे एक गड्डी थमाकर पैसा लेकर फरार गया।

 पीड़ित महिला कुछ खरीदने के लिए जब पैसा निकालती है तो कागज के गड्डी देख बेसुध हो गई और चीत्कार मारकर रोने चिल्लाने लगी।

 स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

 एसआई आजाद खान पहुंच मामले की तहकीकात किया। पीड़ित महिला का कहना है कि बेटा बीमार है,पटना पीएमसीएच में उपचार चल रहा है।

 उपचार के लिए मकेर बन्धन बैंक से लोन लिया था। पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात उचक्कों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही।



Amnaur News - 25 thousand were blown away by an old woman who was withdrawing money for her son39s treatment



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends