रविवार, 9 फ़रवरी 2020

भाेपाल में 10.2 व 15 शहरों में 10 डिग्री से भी नीचे गिरा पारा


भाेपाल | उत्तर से आई सर्द हवा से फिर ठंड बढ़ गई है। भाेपाल में काेल्ड डे जैसे हालात रहे। यहां दिन का तापमान 1 डिग्री लुढ़ककर 22.3 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। बैतूल, गुना, शाजापुर और खजुराहाे में काेल्ड डे रहा। भाेपाल में रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के 15 शहराें में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। माैसम विशेषज्ञ एसके नायक ने बताया कि रविवार काे भी एेसी ठंड पड़ेगी। साेमवार से तापमान में मामूली बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है।

फरवरी में ठंड का रिकाॅर्ड
  • भाेपाल में 11 फरवरी 1950 काे रात का तापमान सबसे कम 1.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
  • पिछले 10 साल में 2012 में 10 फरवरी काे यह 5.4 डिग्री दर्ज था।
  • 9 फरवरी 2019 काे भी यह 5.8 डिग्री रहा था।
ऐसी रही पारे की चाल
रीवा 6.4 डिग्री
बैतूल 6.8डिग्री
खजुराहाे 7.0डिग्री
दतिया 7.1डिग्री
ग्वालियर 7.2डिग्री
धार 7.9डिग्री
रायसेन 8.0डिग्री
सीधी 8.0डिग्री
खरगाेन 8.2डिग्री
पचमढ़ी 8.4डिग्री
टीकमगढ़ 8.4डिग्री
शाजापुर 8.6डिग्री


फाइल फोटो।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends