Madhya Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Madhya Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 31 मार्च 2021

कोरोना रोकने की कवायद:12 घंटे बंद को लेकर फैसला आज, शाम 6 से सुबह 6 तक हो सकता है लॉकडाउन

कोरोना रोकने की कवायद:12 घंटे बंद को लेकर फैसला आज, शाम 6 से सुबह 6 तक हो सकता है लॉकडाउन

इंदौर,भोपाल सहित उन प्रमुख शहरों में जहां पर कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेज गति के साथ बढ़ रहे हैं वहां 12 घंटे का बंद लागू करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में आज दोपहर में अधिकारियों की बैठक में फैसला लिए जाने की संभावना है। मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार बढ़ने से सरकार से लेकर प्रशासन तक सभी चिंतित है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को देर शाम कोरोना के वर्तमान हालातों की समीक्षा बैठक की। मंत्रालय में शाम 6 :30 बजे शुरू हुई यह बैठक रात 10 बजे तक चली। हालांकि इसमें कोई निर्णय नहीं हो पाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बुधवार को दोपहर 12 बजे एक बार फिर सभी जिलों के कलेक्टरों, कमिश्नरों के अलावा मेडिकल कॉलेजों के डीन और सीएमएचओ से वीडियो के जरिए बात करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कोरोना नियंत्रण में लाने के लिए यह सुझाव दिया गया कि कोरोना को कंट्रोल करने के लिए 12 घंटे का बंद रखा जाए, यानी दुकानें खासकर बाजार शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बंद रहें। अभी इंदौर सहित सभी प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। यह नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 6 बजे तक लागू किया गया था। अब इसकी अवधि रात 9 से सुबह 6 बजे तक के लिए कर दी गई है। इसके बाद भी कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ पा रही है। यह संख्या हर दिन एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ रही है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब शाम 6 से सुबह 6 बजे तक 12 घंटे के लिए बंद लागू करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि आज की बैठक में इस बारे में फैसला हो जाएगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PEtffk
होली की खुशियों में मातम:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दो गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती

होली की खुशियों में मातम:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दो गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती

  • कोटर थाना क्षेत्र के पतौड़ा मोड के पास रात में हुआ हादसा, 
  • बेटे के ससुराल से लौट रहे थे घर

बेटे की ससुराल से देर रात घर लौट रहा वृद्ध सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि मंगलवार की रात सतना-सेमरिया मार्ग में बाइक पर सवार होकर तीन लोग पतौड़ा से लखनवाह जा रहे थे। जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की सूचना कोटर पुलिस को दी। जानकारी के बाद डायल 100 और थाने का पुलिस बल पहुंच गया। तुरंत एंबुलेंस बुलवा कर मृतक और घायलों को जिला अस्पताल सतना पहुंचाया गया। जहां मृतक का शव मर्चुरी में रखवा कर घायलों का इलाज चल रहा है। कोटर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 10 बजे मुन्ना उर्फ रामविश्वास यादव निवासी लखनवाह, कौशल यादव निवासी तिहाई, मुन्ना यादव निवासी उमरी एक बाइक पर सवार होकर पतौड़ा से लखनवाह जा रहे थे। जैसे ही सतना मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक लहुलुहान सड़क पर पड़े रहे। कुछ देर बाद जब राहगीरों ने सड़क पर तड़पते देखा तो डायल 100 और कोटर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक का शव मर्चुरी में रखवा दिया गया है।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

इंदौर पुलिस में हलचल:प्रमोशन के बाद जिले से बाहर ट्रांसफर पर अधिकांश पुलिसकर्मी खुश नहीं, कुछ ने तो प्रमोशन नहीं देने का निवेदन कर दिया

इंदौर पुलिस में हलचल:प्रमोशन के बाद जिले से बाहर ट्रांसफर पर अधिकांश पुलिसकर्मी खुश नहीं, कुछ ने तो प्रमोशन नहीं देने का निवेदन कर दिया

  • कुछ पुलिसकर्मी रिटायरमेंट से पहले नहीं छोड़ना चाहते इंदौर शहर

सरकार ने पुलिस विभाग के आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक, निरीक्षक, थाना प्रभारी की पदोन्नति तो कर दी लेकिन पगार के नाम पर एक रुपया भी नहीं बढ़ाया। वैसे जिनकी पदोन्नति हुई है वह इंदौर व अन्य शहरों में वर्षों से काम कर रहे थे। यहां तक कि अधिकतर लोगों ने अपने निजी मकान भी इंदौर में बनवा लिए हैं। अब इन्हें घर छोड़ना पड़ेगा। अब इन पदोन्नति वालों को आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर भेजा है और इन्हीं शहरों से वापस जो वहां वर्षों से जमे हुए थे वह इंदौर आ रहे हैं। लेकिन कईयों को इंदौर छोडऩा ही नहीं है इसलिए वह यह आवेदन दे रहे हैं कि हमारी पदोन्नति न की जाए। वैसे दो-तीन वर्षों में सेवानिवृत्त भी होने वाले हैं।

160 स्थानांतरण- आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने पदोन्नति वाले 160 कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक के स्थानांतरण कर इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। आदेश में यह कहा गया है कि इंदौर रेंज के पत्र के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के अनुक्रम में सहायक उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) को रिक्त पद की पूर्ति एवं प्रशासनिक दृष्टि से स्थाई रूप से आगामी आदेश तक उनके नाम के सम्मुख दर्शाए अनुसार नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया जाता है। ​​​आईजी से मिले पुलिसकर्मी- जिन पुलिसकर्मियो का स्थानांतरण हुआ, वे आईजी इंदौर से मिले। उनसे आग्रह किया कि स्थानान्तरण पर सहानुभूति से विचार करें, जिससे उन्हें राहत मिल सके। कई पुलिस
कर्मियो नें प्रमोशन लेने से भी इंकार किया है।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, पीटा:बेटे की तबीयत खराब थी, पति डॉक्टर के पास गया था, नशे में धुत पड़ोसी पहुंचा, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, पीटा:बेटे की तबीयत खराब थी, पति डॉक्टर के पास गया था, नशे में धुत पड़ोसी पहुंचा, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

  • बेटे का कत्ल करने की धमकी दी,खजांची बाबा की दरगाह के पास की घटना

आधी रात को अचानक बेटे की तबीयत खराब हो गई। पति बेटे को लेकर डॉक्टर के पास गया था। इसी समय नशे में धुत पड़ोसी घर में घुस आया। घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर मारपीट की और दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात खजांची बाबा की दरगाह के पास की है। सुबह पीड़ित महिला अपने पति, सास व ससुर के साथ थाना पहुंची और शिकायत की है। कंपू थाना पुलिस ने बंधक बनाकर दुष्कर्म, मारपीट का मामला दर्ज किया है।

कंपू थाना क्षेत्र स्थित खजांची बाबा की दरगाह निवासी 20 वर्षीय महिला अपने पति और एक साल के बच्चे के साथ रहती है। मंगलवार रात महिला के बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर उसका पति रात 12 बजे बच्चे को लेकर डॉक्टर को दिखाने निकला था। घर पर महिला अकेली थी। इसी समय वहां नशे में धुत पड़ोस में रहने वाला पप्पी शाह पहुंच गया। वह जबरदस्ती घर में घुस आया और महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला ने उसे समझाया कि उसके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है और वह काफी टेंशन में है। पति भी अभी घर पर नहीं है। इस पर पप्पी ने उससे मारपीट शुरू कर दी। दरवाजा बंद कर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी महिला के पति के आने से पहले महिला को बेटे का कत्ल करने की धमकी देकर भाग गया। घटना की सूचना रात को ही महिला ने पति के घर लौटने पर दी। बेटे की तबीयत खराब होने पर रात को वह थाना नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह थाना आए और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पप्पी शाह पर बंधक बनाकर दुष्कर्म, मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

गिड़गिड़ाती रही महिला आरोपी को नहीं आई दया

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी काफी नशे में था। उसके सामने वह काफी गिड़गिड़ाई की उसके बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन उसे जरा भी दया नहीं आई। बच्चे का कत्ल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

खरगोन में तापमान 43 डिग्री:MP में अगले दो से तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत के आसार, 4 अप्रैल से फिर तापमान में बढ़ोतरी

खरगोन में तापमान 43 डिग्री:MP में अगले दो से तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत के आसार, 4 अप्रैल से फिर तापमान में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में मार्च से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए है। पिछले तीन दिन से गर्म हवाएं चलने से लोग परेशान है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है। हालांकि 4 और 5 अप्रैल से फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की बात कही है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में कुछ जगह पर लू चलने की संभावना जताई थी। हालांकि इसका असर मंगलवार को कुछ कम दिखा। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा चलने से गर्म हवाओं से राहत मिली है। इससे राजस्थान में भी तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते अगले दो से तीन दिन प्रदेश में गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद फिर 4 से 5 अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कई जगह धुंध और नमी के कारण भी तापमान में हल्की गिरावट रिकॉर्ड हुई है।

खरगोन में 42.2 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को खरगोन में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान मण्डला में 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्यिसय, इंदौर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

एक अप्रैल से होंगे बड़े बदलाव:तेल-एलपीजी व घरेलू इलेक्ट्राॅनिक उपकरण होगा महंगा, गेहूं की खरीदी के साथ 45 से अधिक उम्र वालों को लगेगा कोरोना का टीका

एक अप्रैल से होंगे बड़े बदलाव:तेल-एलपीजी व घरेलू इलेक्ट्राॅनिक उपकरण होगा महंगा, गेहूं की खरीदी के साथ 45 से अधिक उम्र वालों को लगेगा कोरोना का टीका

जिले में गेहूं की खरीदी होगी चालू, 62 हजार से अधिक किसानों का हुआ है पंजीयन,

45 की उम्र से अधिक लगभग 15 लाख लोगों को लगेगा कोरोना बचाव का टीका

एक अप्रैल गुरुवार से जिंदगी में कई बदलाव होने वाले हैं। मोबाइल, टीवी, एसी, फ्रिज, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल के कीमतों में इजाफा हो सकता है। वहीं लोगों के सैलरी स्ट्रक्चर में भी बड़ा बदलाव हो जाएगा। अब सैलरी का 50 प्रतिशत बेसिक सैलरी होगा। जिले में 62 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों से गेहूं की खरीद होगी। वहीं कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण में 45 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी।

जानकारी के अनुसार जिले में 45 से अधिक उम्र की जनसंख्या लगभग 15 लाख से अधिक है। अब ऐसे सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड सहित अन्य कोई दस्तावेज पेश करने होंगे। वहीं आरोग्य सेतु या कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वैक्सीनेशन के लिए सरकारी और प्राइवेट के लगभग 77 अस्पतालों को चिन्हित किया गया है।
गेहूं की खरीदी होगी चालू
जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीदी चालू होगी। इस बार 62 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। इसके लिए जिले में पहले दिन 100 के लगभग खरीदी केंद्र शुरू किए जा सकते हैं। पाटन क्षेत्र में इस बार 43 महिला समितियां गेहूं की खरीदी करेंगे।

टैक्सी कार में डबल एयर बैग होगा जरूरी
1 अप्रैल से टैक्सी कारों के सेफ्टी मानकों में बदलाव हो रहे हैं। अब ड्राइवर के साथ-साथ बगल वाली सीट के लिए भी एयर बैग लगाना अनिवार्य किया गया है।
मोबाइल, टीवी, कार आदि की कीमतें बढ़ जाएंगी
एक अप्रैल से मोबाइल, टीवी, कार, इलेक्ट्रिक सामानों की कीमतें बढ़ जाएगी। ऐसा बजट में टैक्स बढ़ाने के चलते हुआ है।
बिजली भी हो सकती है महंगी
बिजली कंपनियों ने आठ प्रतिशत के लगभग बिजली कीमतों में बढ़ोत्तरी की याचिका राज्य नियामक आयोग में लगाई है। नियामक आयोग इसकी सुनवाई पहले ही कर चुका है। ऐसे में राज्य नियामक आयोग कभी भी बिजली की नई दरों को लागू कर सकता है।

बेकार हो जाएंगी इन बैंकों की चेक बुक और पासबुक
अगर आपका बैंक अकाउंट देना बैंक, विजया बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, आंध्र बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक में है, तो 01 अप्रैल से आपका पासबुक और चेकबुक काम नहीं करेगा। दरअसल इन बैंकों का विलय हो चुका है, जो कि पूर्ण रूप से 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा। देना बैंक और विजया बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हुआ। इसी प्रकार ओरिएंटल बैंक ऑफ इंडिया और यूनाइटेड बैंक का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हुआ है। कॉरपोरेशन बैंक और आंध्र बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुआ है।

अनरिजर्व स्पेशल मेल व एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी
रेल में सफर करने वाले पैसेंजरों के लिए राहत की बात होगी। रेलवे यात्रियों के लिए अनरिजर्व स्पेशल मेल और एक्सप्रेस ट्रेन (Express Trains) चलाएगा।
बढ़ सकते हैं तेल सहित LPG सिलेंडर के भाव
हर महीने की पहली तारीख सरकार LPG सिलेंडर के रेट को रिवाइज करती है। सिलेंडर की कीमत 826 रुपए है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी है, इस कारण 1 अप्रैल से एलपीजी​ सिलेंडर के भाव एक बार फिर से बढ़ सकते हैं। हालांकि पांच राज्यों में चुनाव को देखते हुए अभी इसे टाल दिया जाए।
EPF पर भी रखी जाएगी नजर
यदि आपकी PF contribution 2.5 रुपए लाख से ज्यादा है, तो इस पर नए वित्तीय वर्ष से टैक्स लगाने की घोषणा बजट में की गई थी। 1 अप्रैल से अब आपके ईपीएफ (EPF) पर भी नजर रखी जाएगी।
आसान नहीं होगा बोतलबंद पानी बेचना
एक अप्रैल से कंपनियों के लिए बोतलबंद पानी बेचना आसान नहीं होगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बोतलबंद पानी और मिनरल वॉटर विनिर्माताओं के लिए लाइसेंस हासिल करने या पंजीकरण के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का प्रमाणन अनिवार्य कर दिया है।
ग्रेच्युटी में भी बदलाव
अभी किसी कंपनी में लगातार 5 साल काम करने के बाद ग्रेच्युटी मिलती है, लेकिन नए कानून के तहत कर्मचारी केवल 1 साल काम करने के बाद ग्रेच्युटी के हकदार होंगे। 7वें वेतन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA की दर 17% है। इसमें केंद्र सरकार ने 4% की वृद्धि को मंजूरी दी है, यह 21% हो गई है।
पोस्ट ऑफिस अकाउंट से लेन-देन पर चार्ज
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में आपका खाता है, तो 1 अप्रैल से पैसे जमा करने या निकालने के अलावा आधार आधारित पेमेंट सिस्टम (AEPS) पर चार्ज देना होगा। यह चार्ज फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट के खत्म होने के बाद लिया जाएगा।
सैलरी के नियम में ये होगा बदलाव
एक अप्रैल से सरकारी कर्मचारिरयों के लिए मिनिमम सैलरी 7000 से बढ़ाकर 18000 रुपए हर महीने होगी। नए वेज कोड में प्रावधान किया गया है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कुल सीटीसी का कम से कम 50 प्रतिशत होगा। इसका मतलब है कि मासिक भत्ता कुल सीटीसी के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।
75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को ITR फाइल करने से मिलेगी मुक्ति
बजट में सीनियर सिटिजन को वित्त मंत्री की ओर से आईटीआर (ITR) फाइल करने को लेकर बड़ी राहत का ऐलान किया गया था। 75 वर्ष से ज्यादा की उम्र की वरिष्ठ नागरिकों को 1 अप्रैल 2021 से शुरू हो रहे वित्त वर्ष से ITR फाइल करने की जरूरत नहीं होगी।
ITR फाइलिंग को बढ़ावा देने के लिए नियम सख्त
सरकार ने ITR फाइल करने के नियम को इनकम टैक्स की धारा 206एबी से जोड़ दिया है। इसके तहत अगर आप इनकम टैक्स के दायरे में हैं और आपने आटीआर फाइल नहीं किया तो आपको दोगुना टीडीएस देना पड़ सकता है।
ग्रैच्युटी और पीएफ में योगदान बढ़ेगा
सैलरी के नए नियम से ग्रैच्युटी और पीएफ में योगदान बढ़ेगा जिससे रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली राशि में इजाफा होगा। पीएफ और ग्रैच्युटी बढ़ने से कंपनियों की लागत में भी बढ़ोत्तरी होगी। उन्हें कर्मचारियों के पीएफ में ज्यादा योगदान देना पड़ेगा।
रिटर्न फाइल करना होगा आसान
टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने में आसानी हो इसके लिए अब सैलरी इनकम के अलावा दूसरे सोर्स से होने वाली इनकम, जैसे डिविडेंड इनकम, कैपिटल गेन इनकम, बैंक डिपॉजिट इंट्रेस्ट इनकम, पोस्ट ऑफिस इंट्रेस्ट इनकम की जानकारी पहले से फिल होगी। अभी तक टैक्सपेयर्स को इसका अलग से कैलकुलेशन करना होता था।
सैलरी का टैक्स फ्री और टैक्सेबल पार्ट
नए नियमों के मुताबिक, Basic सैलरी, स्पेशल अलाउंस, बोनस आदि पूरी तरह टैक्सेबल हैं। वहीं, फ्यूल एंड ट्रांसपोर्ट, फोन, अखबार और किताबों आदि के लिए मिलने वाले भत्ते पूरी तरह टैक्स फ्री हैं। HRA पूरी तरह या फिर उसका कुछ हिस्सा Tax Free हो सकता है. साथ ही बेसिक सैलरी के 10% के बराबर NPS कॉन्ट्रीब्यूशन भी टैक्स फ्री है। जबकि ग्रैच्युटी में 20 लाख रुपए तक की राशि टैक्स फ्री है।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

भोपाल में आज के इवेंट्स:आज से प्रदेश के 700 पुलिस थानों में ऊर्जा टेस्क कार्य शुरू करेगी, शौर्य स्मारक में शाम 6 बजे फिल्म का प्रदर्शन; शहर में कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

भोपाल में आज के इवेंट्स:आज से प्रदेश के 700 पुलिस थानों में ऊर्जा टेस्क कार्य शुरू करेगी, शौर्य स्मारक में शाम 6 बजे फिल्म का प्रदर्शन; शहर में कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

बिजली कटौती

-सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रामा कॉम्प्लेक्स, विजय स्तंभ, ऋषि पुरम फेस-2, दीप नगर, ओपल रेजेंसी, अधिष्ठान,अंकुर नगर, व्यापम चौराहा और आसपास का क्षेत्र।

मौसम

-साफ एवं शुष्क। अधिकतम तापमान 41 डिग्री, न्यूनतम 20 डिग्री। हवा की गति 18 किमी प्रतिघंटा।

महिलाओं को सुविधा

-प्रदेश के 700 पुलिस थानों में शाम 4.30 बजे आनलाइन ऊर्जा डेस्क का शुभारंभ होगा। इस पर महिलाएं सीधे जाकर शिकायत कर सकेंगी।

स्पोर्ट्स

-ओल्ड कैंपियन मैदान पर सुबह 9 बजे से मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट टूर्नामेंट। -फेथ मैदान पर एमवाई मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्वालियर और शहडोल के बीच डिवीजन का मैच।

म्यूजिक/डांस/नाटक

-रविंद्र भवन में सुबह 11 बजे बिरसा मुंडा नाटक की प्रस्तुति। -उर्दू ड्रामा फेस्टिवल के तहत शाम 5 बजे खानम वी नाटक रविंद्र भवन में।

फिल्म का प्रदर्शन
-शाम 6 बजे से शौर्य स्मारक पर फिल्म का प्रदर्शन।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2QRR2cm