Bollywoodnews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bollywoodnews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 31 मार्च 2021

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे

  • पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी व्यवसायियों ने किया हंगामा,
  • प्रशासन पर नई सब्जी मंडी में अपने लोगों को सांठगांठ से दुकानें आवंटन का लगाया आरोप

नई सब्जी मंडी में सब्जी व्यापारियों के विस्थापन को लेकर बुधवार सुबह हंगामा खड़ा हो गया है। सब्जी विक्रेताओं ने पुरानी मंडी में हंगामा कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना दे रहे व्यापारियों के समर्थन में पूर्व सांसद अनूप मिश्रा भी धरना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए प्रशासन को जवाब देने के लिए कहा है। सब्जी व्यापारियों ने कुछ दिन पहले बैठक में SDM अनिल बरवारिया पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। हंगामा और पूर्व सांसद के धरना स्थल पर बैठे होने का पता चलते ही जिला प्रशासन के अफसर मामले को सुलझाने में लगे हैं।

दरअसल नवीन मंडी में विस्थापन को लेकर उपजे विवाद के चलते व्यापारियों ने 20 फरवरी को भी हड़ताल की घोषणा की थी। सब्जी मंडी व्यापारी उत्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू पाठक ने आरोप लगाया था कि प्रशासन व मंडी प्रबंधन अपने तथाकथित व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए मूल व्यापारियों का व्यापार उजाड़ना चाहते हैं। व्यापारियों और जिला प्रशासन के बीच बढ़ते तनाव को खत्म करने के लिए उस समय सांसद विवेक शेजवलकर बीच में आए थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह व्यापारियों और प्रशासन के बीच बैठक कर बात रखेंगे। जिसके बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई थी, लेकिन बैठक बेनतीजा निकली।

लगातार सुनवाई नहीं होने पर और जिला प्रशासन द्वारा नई सब्जी मंडी में विस्थापन के लिए जोर डालने से सब्जी व्यापारी नाराज हैं। बुधवार सुबह व्यापारियों ने मंडी गेट पर तंबू लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद अनूप मिश्रा भी पहुंच गए। व्यापारियों को पूर्व सांसद का समर्थन मिलने और इस मामले में अब उनके आ जाने से विस्थापन की राह आसान नजर नहीं आ रही है। धरना प्रदर्शन पर पूर्व सांसद अनूप मिश्रा का कहना है कि व्यापारियों की मांग जायज है। उनकी बात सुने बिना आप कैसे विस्थापन कर सकते हैं। नई मंडी में किस आधार पर दुकानों का आवंटन हुआ है उसे साफ किया जाना चाहिए। विस्तार पर जोर देना चाहिए न ही विस्थापन पर।

सब्जी मंडी में धरना प्रदर्शन पर बैठे सब्जी विक्रता और उनके सहयोगी, प्रशासन के जबरदस्ती नई मंडी में विस्थापन का कर रहे हैं विरोध - Dainik Bhaskar
सब्जी मंडी में धरना प्रदर्शन पर बैठे सब्जी विक्रता और उनके सहयोगी, प्रशासन के जबरदस्ती नई मंडी में विस्थापन का कर रहे हैं विरोध

क्या है विवाद

पुरानी सब्जी मंडी लक्ष्मीगंज के पीछे 40 बीघा में शासन ने नई सब्जी मंडी तैयार की है। जहां पर व्यापारियों को दुकानें आवंटित की गईं। अब वहां पर व्यापारियों को विस्थापन किया जाना है, मगर पुरानी सब्जी मंडी में बैठे व्यापारियों का कहना है कि जो दुकानें आवंटित हुई हैं वह असल में मूल दुकानदारों को मिलीं ही नहीं। प्रशासन व मंडी प्रबंधन ने अपने रिश्तेदारों के नाम से आवंटित करा लीं। दूसरी बात जब मंडी बनाई जा रही थी तब विस्थापन की जगह मंडी विस्तार की बात उन्हें क्यों नहीं बताई गई। दूसरा नवीन मंडी के लिए अलग से रास्ता देने की बात कही गई थी जो नहीं दिया जा रहा है। इससे आने वाले समय में फिर से यही परेशानी खड़ी होगी।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

केंद्र सरकार के आर्थिक एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से प्रदेश के सभी जिलों के 700 थानों में ‘‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क’’ होगी स्थापित,

जबलपुर जिले के 33 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क’’ के संचालक महिला अधिकारी और स्टाफ रहेगा माैजूद

प्रदेश के सभी जिलों में 700 थानों में अब ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क स्थापित हो जाएगा। महिला अपराधों में त्वरित मदद पहुंचाने की ये बड़ी पहल शुरू की जा रही है। हाईकोर्ट के प्रशासनिक जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव वर्चुअल कार्यक्रम में शाम 4.30 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। जबलपुर के 33 थानों में महिला हेल्प डेस्क शुरू हो रहा है। अन्य थानों में पहले से ये संचालित है।

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के आर्थिक एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मदद से प्रदेश के सभी जिलों के 700 थानों में ‘‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क’’ स्थापित की जा रही है। महिला अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए इस तरह की पहल की जा रही है। महिला डेस्क में महिलाएं ही पीड़िता की समस्या सुनेंगी। अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करके त्वरित मदद दिलाने का प्रयास करेंगी। महिला डेस्क के प्रभारी अधिकारियों और कर्मियों को मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

महिला, बच्चे व बुजुर्गों को मिलेगी त्वरित मदद

महिला डेस्क को मुख्य रूप से महिला, बच्चे, और बुजुर्गों को ध्यान मे रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश मिले हैं। अधिक महिला अपराध वाले थानों में महिला डेस्क के लिए अलग कक्ष, महिला अधिकारी की पदस्थापना, और प्रसाधन कक्ष की व्यवस्था की गई है। हर जिले में महिला डेस्क के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक स्तर के होंगे। थाना प्रभारी के नियंत्रण और निर्देशन मे ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का संचालन महिल उप निरीक्षक /सहायक उप निरीक्षक द्वारा किया जाएगा।
जिले के 33 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ होगा
प्रदेश के 700 थानों में जबलपुर जिले के 33 थानों भी शामिल हैं। इन थानों में भी ‘‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क’’ का शुभारंभ किया जाएगा। एनआईसी के माध्यम से जिले के सभी पुलिस अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी, थाना प्रभारी वेबकॉस्ट लिंक के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। 33 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क’’ के संचालक महिला अधिकारी और स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल रहेगा।
वर्चुअल शुभारंभ में ये रहेंगे माैजूद
जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4.30 बजे ऑनलाइन करेंगे। इसमें वेब लिंक की माध्यम से गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सामान्य प्रशासन, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन विभाग, सहकारिता और श्रम विभाग के प्रमुख सचिव, अपर प्रमुख सचिव, राज्य स्तर के सदस्य सचिव, सभी जिले के सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी शामिल होंगे।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

मंगलवार, 30 मार्च 2021

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

  • एसपी ऑफिस में पीड़ित ने की शिकायत,
  • घटना चार दिन पहले की, पर बदनामी के डर से देर से की है शिकायत

एक युवक को पुरानी बुलट ONLINE एप के जरिए बेचने का प्रयास महंगा पड़ गया। ठग ने ग्राहक बनकर युवक से बात की। बुलट की कीमत 40 हजार रुपए तय की। एडवांस भुगतान के लिए एक लिंक भेजी। लिंक ओपन करते ही उसका मोबाइल अपने आप ऑपरेट होने लगा। इसके बाद युवक के खाते से 40 हजार रुपए ठग लिए गए। घटना चार दिन पहले शहर के आदित्यपुरम की है। पीड़ित युवक बदनामी के डर से रविवार को एसपी ऑफिस पहुंचा है। शिकायत को जांच में लिया गया है।

शहर के आदित्यपुरम निवासी देवेन्द्र कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी हैं। उनको एक नई गाड़ी खरीदना थी। उससे पहले उन्होंने अपनी पुरानी बुलट को एक ONLINE APP पर बेचने का विचारा बनाया। उन्होंने गाड़ी की फोटो और डिटेल एप पर शेयर की। चार दिन पहले उनके पास एक युवक का फोन आया। युवक ने अपना परिचय दिनेश पंडित के रूप में दिया। साथ ही उसने गाड़ी खरीदने की इच्छा जताई। इस पर दोनों के बीच में 40 हजार रुपए में गाड़ी खरीदना तय हुआ। देवेन्द्र ने कहा कि वह उसके घर आकर भुगतान कर बाइक ले जाए। यहां दिनेश ने बताया कि वह सेना में है और अभी जयपुर में पदस्थ है। वह भुगतान एडवांस कर देता है और गाड़ी कभी भी आकर उठा लेगा। इस पर देवेन्द्र भी तैयार हो गया

खरीदार बनकर खाते से उड़ा दिए 40 हजार रुपए

इसके बाद दिनेश पंडित ने देवेन्द्र को एडवांस में भुगतान करने के लिए एक लिंक भेजी। जब देवेन्द्र ने लिंक ओपन की तो एनीडेस्क एप डाउनलोड हो गया। इसके बाद क्या हुआ पीड़ित को समझ ही नहीं आया। उसका मोबाइल अपने आप ऑपरेट होने लगा। कुछ देर बाद 10-10 हजार रुपए निकलने के 4 मैसेज आए। जब उसने अकाउंट चेक किया तो खाते से 40 हजार रुपए निकल चुके थे। देवेन्द्र ने खरीदार से रुपए वापस मांगे तो उसने बोला गलती से हो गया है। वापस लिंक भेज रहा हूं उसे खोलो। देवेन्द्र को कुछ अजीब सा लगा और ठगी का अहसास हुआ। वह समझ गए कि सायबर ठगी के शिकार हुए हैं। इसके बाद वह बदनामी के डर के चलते शिकायत नहीं कर पाए। चार दिन बाद रविवार को वह एसपी ऑफिस ग्वालियर पहुंचे और शिकायत की है।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना - New!

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

सोमवार, 29 मार्च 2021

  • प्यार के जुनून में रेशमा ने अपने मासूम बच्चों तक को नहीं छोड़ा,
  • दो शादी हो चुकी हैं जिसके साथ भागी है उसका नंबर तीसरा है

भिंड के बरासों में एक धोखेबाज महिला जो पत्नी, मां और बहू थी, उसका घिनौना चेहरा सामने आया है। अपने दो मासूम बच्चों, पति, ननद, सास-ससुर सहित 10 लोगों को खाने में नींद की हैवी डोज देने के बाद महिला प्रेमी के साथ भाग गई। रेशमा, घर की अलमारी से करीब 15 तौला सोना, 3 लाख रुपए नकद भी ले गई । परिवार के 10 सदस्य ग्वालियर के जया आरोग्य अस्पताल (JAH) में इलाज करा रहे हैं। घटना से सबसे ज्यादा आहत रेशमा के दो बच्चे और पति है। पति जावेद का कहना है कि उसने इतने प्यार से कभी खाना नहीं खिलाया जितना शनिवार रात को खिला रही थी। पूरी-सब्जी में नींद की हैवी डोज मिलाई थी। खाना खाने के बाद किसी को होश नहीं था। वो हमें मौत की नींद सुलाना चाहती थी। महिला की दो शादी हो चुकी है, जिसके साथ वह भागी है उसका नंबर तीसरा है। रिश्ते में वह उसका ननदोई लगता है।

रेशमा जिसने अपने बच्चों,पति व सास-ससुर को नींद की हैवी डोज खाने में मिलाकर दी और प्रेमी संग भाग गई, साथ में 3 साल के बच्चे जीशान को ले गई है - Dainik Bhaskar
रेशमा जिसने अपने बच्चों,पति व सास-ससुर को नींद की हैवी डोज खाने में मिलाकर दी और प्रेमी संग भाग गई, साथ में 3 साल के बच्चे जीशान को ले गई है

यह है पूरी घटना

शनिवार रात 8 बजे भिंड के बरासों निवासी 60 वर्षीय मुंशी खान के घर में बहू रेशमा पत्नी छोटू उर्फ जावेद खान ने पूरी सब्जी बनाई थी। बिना त्योहार के हलवा व पूरी सब्जी पर सभी को हैरत तो हुई थी, लेकिन बहू ने बनाई और प्यार से परोसी तो सभी ने खूब पेट भरकर खाई। रविवार सुबह जब पड़ोसी में रहने वाला चचेरा भाई नूर मोहम्मद खान अपने मुंशी के घर पहुंचा तो अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था। अंदर घर में चाचा मुंशी खान, चाची मेहमूदन बेगम सहित 10 लोग बेहोश पड़े थे। बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था। घर की बहू रेशमा उसका छोटा बेटा जीशान गायब थे। तत्काल नूर मोहम्मद से अन्य रिश्तेदारों को बुलाया और उनको अस्पताल पहुंचाया। वहां जहर खुरानी का पता लगा। हालत गंभीर थी तो तत्काल सभी 10 सदस्यों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर के JAH में उनका इलाज चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर है। घर की छानबीन की तो रेशमा 15 तौला सोना, 3 लाख रुपए नकद भी ले गई है। वह अपने प्रेमी ननदोई लोहकन खान निवासी अहरोली थाना अटेर के साथ भागी है।

प्यार में बने रोडा, तो रास्ते से हटाने की रच दी साजिश

35 वर्षीय रेशमा का अपने ननदोई लोहकन खान से काफी मेल जोल था। यह मेल मिलाप उस समय बढ़ा जब रेशमा के पहले पति की 4 साल पहले मौत हुई। उस समय लोहकन का घर आना जाना शुरू हुआ तो दोनों के बीच एक अनजाना रिश्ता पनप गया। रेशमा के मायके और ससुराल पक्ष ने उसकी शादी पति के ही छोटे भाई छोटू उर्फ जावेद खान से कर दी। सोचा रेशमा के दो बच्चों का पालन पोषण चाचा पिता बनकर करेगा। रेशमा ने उस समय तो शादी कर ली, लेकिन उसके मंसूबे कुछ और थे। जब उसके ननदोई से प्रेम का राज खुला तो घर वालों ने उसके बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। जब पूरा परिवार प्यार में रोड़ा बना तो उसने शनिवार की रात सभी को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

ज्यादातर समय देखती थी क्राइम इंवेस्टीगेशन सीरियल

रेशमा के बारे में पता लगा है कि वह अक्सर TV पर आने वाले क्राइम इंवेस्टीगेशन सीरियल देखती रहती थी। उसकी कहानी भी किसी सीरियल से कम नहीं थी। हो सकता है जिस तरह उसने सबको खाने में नींद की दवा मिलाकर भागने का कारनामा किया है वह किसी सीरियल की कहानी से ही सीखा हो।

पूरी सब्जी खाने से इनकी जान पर बन आई

रेशमा के हाथ का खाना खाने के बाद उसके ससुर मुंशी खान, सास मेहमूदन बेगम, चचिया सास गुड्‌डी, देवर इलियास, देवरानी निशा, बेटा कामिल, बेटी आफरीन, पति जावेद उर्फ छोटू, देवर रियाजउद्दीन, ननद अहाना की जान पर बन आई थी। यदि कुछ देर और इलाज नहीं मिलता तो इनमें से कुछ की जान जाना पक्का था।

छोटे बेटे को साथ ले गई

रेशमा घर से नकदी और गहने समेटकर भागने से पहले छोटे बेटे जीशान काे साथ ले गई है। जीशान अभी 3 साल का है। यह उसकी जावेद से दूसरी शादी के बाद हुआ था। जीशान को वह काफी चाहती थी। दो बच्चों कामिल और आफरीन जो मां-मां कहते नहीं थकते थे, उनका ख्याल नहीं किया।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

टैक्स सिस्टम में खामी:संपत्ति कर के 4.50 लाख खाते, पर आधे भी जमा नहीं करते टैक्स, लोगों की आपत्तियों का नहीं होता निराकरण - New!

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

  • सुबह 11:30 बजे ही पारा 36 डिग्री पर पहुंच गया था,
  • के कारण शहर में बढ़ गई तपिश

मौसम के तेवर तीखे हो गए। दिन का तापमान सीजन में सबसे ज्यादा 38.9 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार के मुकाबले इसमें 2.1 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन में तीखी धूप भी चटकी। इस कारण पारे की चाल भी बहुत तेज थी। सुबह 11:30 बजे ही पारा 36 डिग्री पर पहुंच गया था।

मौसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर पीके साहा ने बताया कि राजस्थान एवं गुजरात से आई गर्म हवा के कारण शहर में दिन के तापमान में इजाफा हुआ। पिछले साल मार्च में महीने के आखिरी दिन 31 तारीख को दिन का तापमान सबसे ज्यादा 36.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार यह रिकॉर्ड टूट गया। रविवार को तपिश इतनी ज्यादा थी शाम 6:00 बजे तक पारा 36 डिग्री पर बना रहा।

रात के तापमान में भी 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी- शहर में रात के तापमान में भी 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात का तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या....अब तापमान बढ़ने का ये रहेगा ट्रेंड
शाह के मुताबिक अब मार्च अंत तक तापमान बढ़ने का ट्रेंड रहेगा। सोमवार को भी तापमान में एक या दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। अनुमान यह है कि पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

पिछले 10 साल में सिर्फ दो बार ही 40 डिग्री पार पहुंच सका है पारा
शहर में मार्च महीने के अंत में ही तपिश शुरू होती है। पिछले 10 सालों के ट्रेंड के मुताबिक मार्च के दूसरे पखवाड़े के बाद ही गर्मी दस्तक देती है। 2011 से 2020 तक 10 सालों में सिर्फ दो बार 2017 और 2019 में ही मार्च महीने में दिन का सबसे ज्यादा तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सका। बाकी 8 सालों में पारा 39 डिग्री से नीचे ही रहा।

पहली बार ऐसा हुआ जब दूसरा पखवाड़ा शुरुआत में ठंडा रहा
पहली बार मार्च में ऐसा हुआ जब शहर में मार्च के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत मौसम के नरम तेवर से हुई। दूसरे पखवाड़े में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बने सिस्टम के असर से तेज हवा बारिश का दौर रहा इस कारण दिन का तापमान भी सामान्य से कम बना रहा।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

टैक्स सिस्टम में खामी:संपत्ति कर के 4.50 लाख खाते, पर आधे भी जमा नहीं करते टैक्स, लोगों की आपत्तियों का नहीं होता निराकरण - New!

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

रविवार, 28 मार्च 2021

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

स्वच्छ सर्वे की रैंकिंग तय करने के लिए आई इंडिपेंडेंट ऑब्जर्वर की टीम ने शनिवार को गांधीनगर और बैरागढ़ के मुख्य बाजार के साथ कोलार रोड की साफ सफाई व्यवस्था देखी। एक टीम डीआईजी बंगला क्षेत्र में घूम रही थी। सर्वे टीम ने बड़वई में बने नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। 5 दिन तक चले इस सर्वे में टीम का कोई न कोई सदस्य कम से कम 3 बार बरखेड़ा पठानी स्थित कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में भी गया।

इस प्लांट में शहर भर से हरी पत्तियां और कटे हुए पेड़ लाकर कंपोस्ट बनाया जाता है। सर्वे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि डायरेक्ट ऑब्जरवेशन टीम में शहर को 5 जोन ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और सेंट्रल में बांटा था। हर जोन में 17 से 18 वार्ड शामिल थे। रैंकिंग तय करने के लिए टीम ने इस बार दिल्ली से बताई जा रही लोकेशन ढूंढने भी निगम का सहयोग नहीं लिया।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

शनिवार, 27 मार्च 2021

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

  • शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात 12 बजे की घटना,डबरा थाना में पीड़ित ने की है शिकायत

एक युवक इनाम में 529 रुपए जीतने के लालच में अपने खाते से 1 लाख रुपए गवा बैठा है। पहले 529 रुपए खाते में आने के बदले कट गए। इनको वापस पाने कस्टमर केयर पर कॉल किया। वहां से लिंक मिली और कुछ ही घंटों में खाते से एक लाख रुपए ठग गए। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे के बीच डबरा के गीता टॉकीज इलाके की है। घटना की शिकायत पीड़ित युवक ने डबरा थाना में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सागर जिले के मकरौनिया निवासी 32 राहुल बाथरे पुत्र राजकुमार डबरा में व्यवसाय करते हैं। उन्होंने डबरा थाना में की गई शिकायत में बताया है कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे जब वह अपना फोन-पे एप चला रहे थे तो उनके पास एक लिंक मैसेज आया। जिसमें बताया गया था कि उन्होंने फोन-पे के इस्तेमाल पर 529 रुपए जीते हैं। उसे अपने अकाउंट में एड कराने के लिए लिंक पर क्लिक करें। इस पर उन्होंने लिंक ओपन की, पर 529 रुपए उनके खाते में आने के बदले उल्टे उनके खाते से यह राशि कट गई। इस पर वह काफी नाराज हुए। इंटरनेट से फोन-पे का कस्टमर केयर नंबर निकाला और कॉल कर सारी बात बताई। कस्टमर केयर पर बताया गया कि कई बार ऐसा हो जाता है। उन्होंने तत्काल कॉल बैक करने के लिए कहा। कुछ देर बाद फिर एक नंबर से कॉल आया। उन्होंने एक लिंक भेजी और उसे ओपन कर उसमें मांगी गई डिटेल भरने को कहा। राहुल ने मांगी गई पूरी डिटेल भर दी। पर उसके खाते में रुपए वापस नहीं आए।

12 घंटे में अकाउंट खाली

जब 529 रुपए वापस नहीं आए तो राहुल ने फिर कॉल किया। इस बार जवाब मिला कि अभी सर्वर डाउन है और कुछ देर में उसका पैसा वापस उसके खाते में पहुंच जाएगा। पर ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात 12 से 1 बजे के बीच राहुल के ICICI बैंक के खाते से 10 बार में 10-10 हजार रुपए कर 1 लाख रुपए निकल गए। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। तत्काल वह रात को ही डबरा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश