पेज

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

खेत पर साे रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, 7 टांके आए


गर्मी का मौसम आते ही मांडू वन परिक्षेत्र में तेंदुए के हमले की घटनाएं शुरू हो गई है। गुरुवार रात 9 बजे मांडू वन परिक्षेत्र के लावणी सब रेंज की मोरघट बीट के अंतर्गत कराेंदिया में तेंदुए ने खेत पर सो रहे युवक पर हमला कर दिया। हमले से युवक चिल्लाया। जिस पर आसपास के खेत के ग्रामीण एकत्र हाे गए। तेंदुआ भागते समय पास के खेत के एक कुएं में गिर गया। जिसे वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद रात 3 बजे निकाला।

जानकारी के अनुसार कराेदिया का छोटू खेत में उपज की रखवाली के लिए साेया था। तेंदुए ने आकर उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। शोर सुन ग्रामीणाें के पहुंचने पर तेंदुआवहां से भागते हुए कुएं में जा गिरा। इसकी सूचना ग्रामीणाें ने वन विभाग को दी। ग्रामीणों की मदद से घायल छाेटू काे अस्पताल ले जाया गया।

सिर में सात टांके लगाए गए। वन विभाग ने उपचार कराकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई। मांडू सब रेंज और लवाणी सब रेंज के कर्मचारी व अधिकारियाें ने रात में ही कुएं में गिरे तेंदुए काे निकालने का काम शुरू किया।

कुआं गहरा होने के कारण काफी परेशानी हुई। कुएं में पानी हाेने से तेंदुआऊपर एक स्थान पर बैठ गया। अंधेरा होने से रेस्क्यू में लकड़ी की सीढ़ी रस्सी से बांधकर कुएं में लटकाई। जिससे तेंदुआ कुएं से बाहर आया और जंगल की तरफ भाग गया।

गश्त के आदेश दिए हैं

कराेंदिया में तेंदुआद्वारा युवक हमला कर भागते समय पास के खेत के कुएं में गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। घायल का तत्काल उपचार कराते हुए विभाग की ओर से मदद की है। 4 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला। ग्रामीण डरे नहीं इसके लिए हमने कर्मचारियों से गश्त करने के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों को भी समझाया है कि किसान जंगल से लगे क्षेत्र में अकेले ना जाएं। विशेषकर रात्रि के समय सावधान रहें।

-आफताब खान, वन परिक्षेत्र अधिकारी मांडू
Leopard attacked the young man who was on the farm, 7 stitches came




Click here to see more details


Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews

Utar Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends