रविवार, 12 अप्रैल 2020

40 लोगों की टीम कर रही है लंगर में सेवा


कोरोना वायरस के दौरान धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं के साथ मानवता की सेवा करने के लिए व्यापार मंडल आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोड़ा व समूह व्यापारी पिछले 20 दिन से जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर रहे हैं।

 गत दिनों जूडो एसोसिएशन ने अध्यक्ष अरोड़ा के साथ टूर्नामेंट करवाए थे।

इसमें अंधे, लंगड़े, तथा बहरे लोगों के मुकाबले करवाए गए थे वहीं मानवता की सेवा के लिए हर रोजाना हजारों लोगों को घर-घर जाकर लंगर बांटा जा रहा है।

इस मौके पर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि गुरु नगरी आनंदपुर साहिब में कोई भी इंसान भूखा नहीं सोएगा। जिस दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है उस दिन से वार्ड नंबर 11, 12, 13, 2, 3, 4, 5, 6, कबीर मंदिर, केसगढ़ साहिब की पैंटी के पास, गुरुद्वारा शीश गंज साहिब के पास, कालिया स्वीट्स, पुरानी आईटीआई, रविदास चौक, गांव बणी आदि जगहों पर लंगर घर-घर भेजा जा रहा है।

गुरु नगरी आनंदपुर साहिब और राणा केपी सिंह स्पीकर पंजाब विधान सभा के आशीर्वाद से हम हर रोज हजारों लोगों को घर-घर जाकर लंगर बांट रहे हैं और लोगों को दवाइयां भी मुफ्त दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि लंगर की सेवा के लिए 35 से 40 काम में लगे हुए हैं।

हमारी तीन गाड़ियां सुबह से आनंदपुर साहिब के सभी वार्ड, बढ़ी, अंगमपुर, लोदीपुर, अकैडमी, नयना देवी रोड, पर बसे प्रवासी मजदूरों, गरीब लोगों को तीनों समय भोजन पहुंचा रही हैं। एक गाड़ी सभी गाड़ियों को लंगर उपलब्ध कराने में लगी होती है।

उन्होंने कहा कि राणा केपी सिंह स्पीकर पंजाब विधान सभा द्वारा भी हमारी पूरी टीम को हदायतें जारी की गई है कि कोई भी प्रवासी मजदूर खाना, दवाई किसी भी चीज से वंचित न रहे। इस अवसर पर युवा नेता दमनदीप सिंह अरोड़ा उर्फ शैंपी, सुखविंदरपाल सिंह सुक्खू, काका अरोड़ा, मास्टर विपन शर्मा, प्रकाश सिंह चीनू, राजू गुंबर, सोनू सोनी आदि के इलावा सभी वलंटियर उपस्थित थे।


A team of 40 people is serving in the langar





Click here to see more details




Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews

Utar Pradesh

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends