पेज

बुधवार, 18 मार्च 2020

‘कोरोना के संदिग्ध मरीज की सूचना अविलंब दें’


प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वीडियो बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुपालन पंचायत स्तर पर सुनिश्चित कराएं साथ ही अपने क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान को बंद करने के सरकारी निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने करौना के संदिग्ध मरीजों की सूचना अविलंब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने आगे बताया कि जिलाधिकारी राजेश मीणा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश प्राप्त हुआ है की चल रहे सात निश्चय योजना को मार्च के अंदर पूर्ण कराएं एवं बचे वार्डों में राशि का अंतरण 2 दिनों के अंदर सुनिश्चित कराएं।

साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शतप्रतिशत लाभुकों का जियो टैगिंग एवं भुगतान 1 सप्ताह के अंदर स्वच्छाग्रही को करने का निर्देश दिया। वीडियो श्री अमित कुमार ने कहा कि पंचायत सचिव प्रतिदिन संध्या 4:00 बजे अपने पंचायत का स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति का समीक्षा करेंगे।

अनुमंडल अस्पताल में इंग्लैंड से तारापुर लौटे युवक के स्वास्थ्य की जांच

तारापुर | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग नजर आ रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग विदेश से लौटने वाले हर नागरिकों की गहन जांच कर रहा है तथा इसके बाद ही उन्हें हवाई अड्डे से अपने गांव जाने की अनुमति दे रहा है। यदि हवाई अड्डे पर जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण दिखाई देता है तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता है तथा 15 दिनों तक उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाता है। इसी कड़ी में 13 मार्च को इंग्लैंड से स्वदेश लौटे तारापुर के खानपुर निवासी केदार यादव के मर्चेंट नेवी में कार्यरत 26 वर्षीय पुत्र शशि कुमार काे पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर रोक कर वहां स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद उन्हें खानपुर आने दिया गया। इसके बाद शशि कुमार 15 मार्च को खानपुर पहुंचे। इसके बाद शशि अपने भाई विकास के साथ 17 मार्च को स्वास्थ्य जांच के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। जहां प्रभारी उपाधीक्षक डा. बीएन सिंह ने उनकी जांच की तथा कहा कि वह अगले 15 दिन तक अपने स्वास्थ्य के बारे में उन्हें जानकारी देते रहे।

3 हजार लोगों के बीच मास्क का वितरण

तारापुर | तारापुर थाना परिसर में मंगलवार को एसडीपीओ रमेश कुमार के नेतृत्व में लोगों के बीच निःशुल्क मास्क वितरण किया गया। मौके पर लोगों को स्वच्छता के प्रति अधिक ध्यान देने तथा लोगों से हाथ मिलाने से परहेज करने एवं कोरोना का संदिग्ध मरीज पाए जाने पर इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को देने एवं बाहर से आने वाले लोगों पर नजर बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज थाना परिसर में लगभग 3 हजार मास्क निःशुल्क बांटा गया। साथ ही यह भी कहा कि जिसे भी जरुरत हो वे यहां से नि:शुल्क सेनिटाइजर और मास्क ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोगों के लिए मास्क जरूरी नहीं है। ऐसे समय में लोग भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अधिक देर नहीं रहे तथा हाथों को कुछ-कुछ घंटे पर साबुन से बहते पानी में धोने रहें। बहुत आवश्यकता पड़ने पर ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाएं। डीसीएलआर मो. आईए अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी वसीम अकरम, थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, प्रशिक्षु सीओ कुमारी सुषमा सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद थे। इस मौके पर गाजीपुर के मुखिया प्रतिनिधि उमर फारूख ने भी अपने पंचायत के सभी घरों में निःशुल्क मास्क वितरण करने की घोषणा की। जबकि अफजल होदा, पप्पू इजाज तथा खालिद हुसैन ने भी निःशुल्क मास्क वितरण करने की घोषणा की।

कोरोना के कारण मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर स्थगित

टेटिया बम्बर | आगामी 20 मार्च को कोलकाता स्थित बीडी गडरिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया किया है। इसकी जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सचिव नरेंद्र कुमार उर्फ नारद केसरी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण सरकार ने आगामी 31 मार्च तक सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान को बंद कर दिया है। इसलिए सरकार के फैसले का सम्मान करते हुए तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह ऑपरेशन शिविर बाद में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तिथि निर्धारित कर लाभुक मरीजों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

सभागार में समीक्षा बैठक के मौके पर उपस्थित बीडियो अमित कुमार।

खानपुर निवासाी शशि कुमार के स्वास्थ्य की जांच करते डाक्टर।

तारापुर थाना में मास्क वितरित करते एसडीपीओ एवं अन्य।

asarganj News - 39immediately report suspected patient of corona39
asarganj News - 39immediately report suspected patient of corona39
asarganj News - 39immediately report suspected patient of corona39


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends