अस्थावा में जांच करते एसडीओ।
अस्थावां। कैला गांव में एनएच चौड़ीकरण के लिये जिले के पदाधिकारी व प्रखंड के पदाधिकारी व एनएच के पदाधिकारी अमीन के साथ पहुंचे। मापी के दौरान एक फीट ज्यादा जमीन नापने पर ग्रामीण भड़क गये। ग्रामीणों का कहना है कि जितनी जमीन लेने की बात कही गयी थी उससे एक फीट ज्यादा जमीन ली जा रही है। लगभग 42 लोगों पर नोटिस किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब रोड के लिये जमीन अधिग्रहण हुआ तो दो डिसमिल जमीन का मुआवजा दिया गया है। अब चोरलाईन के लिये जमीन अधिग्रहण किया गया है। उसमें तीन डिसमिल का मुआवजा मिलना चाहिये। इसी बात को लेकर ग्रामीण भड़क गये। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन की सही मापी हो, घर का मुआवजा, मकान तोड़ने के एवज में मकान दिया जाये। एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने ग्रामीणों को समझाया कि कोई अधिक मापी नहीं होगी। इस मौके पर बीडीओ पंकज कुमार निगम, सीओ सुनील कुमार, सारे थानाध्यक्ष, अस्थावां थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends