पेज

बुधवार, 18 मार्च 2020

विवाहिता ने तेल छिड़क आत्महत्या का किया प्रयास, गंभीर


मंगलवार को घरेलू विवाद में एक विवाहिता ने किरासन तेल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने आई उसकी ननद भी बुरी तरह झुलस गई। घटना शहर से सटे जर्माखाप गांव का है। जख्मी महिला रीमा देवी उसी गांव के नीरज कुमार की प|ी है। जबकि दूसरी जख्मी काजल कुमारी उसकी ननद है़। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पति से उसका अनबन हो गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने घर के एक कमरे में किरासन तेल छिड़ककर आग लगा लिया। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य छत पर काम कर रहे थे। जबकि उसकी ननद काजल बाथरूम में कपड़े धो रही थी। दूसरे कमरे से आग की लपटें और चिल्लाने की आवाज सुनकर वह दौड़ी और विवाहिता को बचाने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे तथा किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक दोनों ननद भाभी बुरी तरह झुलस चुके थे तथा घर का सारा सामान जल चुका था। परिजन आनन-फानन में दोनों जख्मियों को आनन-फानन में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने विवाहिता की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं उसकी ननद काजल का इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कर जारी है़।

शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने व झुलसने की बात बता रहे हैं परिजन

हालांकि परिजन किरासन तेल छिड़ककर लगाने की घटना से इनकार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जिसमें विवाहिता और उसकी ननद झुलस गई। लेकिन जख्मी महिला के शरीर से किरासन की बू आ रही थी। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने पूछने पर बताया कि जख्मी के शरीर से किरासन तेल का गंध आ रहा था तथा उसके जख्मों को देखने से किरासन तेल छिड़ककर आग लगाने का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच गया रेफर कर दिया गया है।

महिला को एंबुलेंस में ले जाते परिजन।
Aurangabad(Bihar) News - married woman tries suicide by sprinkling oil serious



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends