पेज

गुरुवार, 19 मार्च 2020

रिटायर्ड प्रिंसिपल को दोगुना का लालच देकर एडवाइजरी गिरोह ने की 23 लाख रुपए की ठगी


इंदौर.अजमेर के एक रिटायर्ड प्रिंसिपल के साथ इंदौर की तीन एडवाइजरी कंपनियों के संचालकों ने अलग-अलग शेयर में दोगुना-तिगुना लाभ दिलवाने का लालच देकर 23 लाख की धोखाधड़ी की। क्राइम ब्रांच को यह रिपोर्ट बुधवार को अजमेर से आए रिटायर्ड प्रिंसिपल ने दर्ज करवाई। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया घटना 63 वर्षीय लक्ष्मणराम कगासा निवासी सुभाष नगर (अजमेर) के साथ हुई।

आरोप है कि कुछ समय पहले इंदौर की कैपिटल लाइफ रिसर्च प्रा.लि., मोनो डी सॉल्यूशन और मनी डिजायर एडवाइजरी कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने उनसे अलग-अलग लोगों से बात करवाकर खुद को एडवाइजर बताया। फिर शेयर कारोबार में रिटायरमेंट की जमा पूंजी दोगुना करने का बोलकर 23 लाख ठग लिए। उन्होंने एक डीमेट अकाउंट भी खुलवाया था और उसी में ट्रेडिंग कर निवेश करवाते गए। बाद में मूल राशि भी नहीं लौटाई। रिटायरमेंट की पूरी राशि इन्हीं कंपनियों के संचालकों ने हड़प ली। तीनों संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।


लक्ष्मणराम कगासा


Click here to see more details

Bihar.         Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

Chhattisgarh News

Delhi News.       Enter National

Haryana.      Health news

 Jharkhand News

Lifestylenews

Madhya Pradesh

National.      Punjab News

Rajasthan News.       Sportsnews

Utar Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends