मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ओबरा के गौरी गांव में छापेमारी कर भूसा में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी करने पहुंची टीम ने गृह स्वामी उक्त गांव निवासी कृष्णा यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के क्रम में जानवरों को खिलाने के लिए रखे गए भूसा में 21 पेट्टियों में छिपा कर रखा हुआ 783 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है़।
उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम को तस्करों द्वारा उक्त गांव में शराब छुपाकर रखे जाने और बिक्री करने की सूचना में मिली थी। सूचना के आधार पर निरीक्षक राम विनय सिंह व अवर निरीक्षक आलोक रंजन चौधरी के नेतृत्व में उक्त गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां टीम को सफलता मिली है। बरामद शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग के मालखाने में रखा गया है। शराब के साथ पकड़ा गया 68 वर्षीय वृद्ध कृष्णा यादव उत्पाद विभाग के अधिकारियों का पैर पकड़ कर रोने लगा। पूछताछ के क्रम में उसने उत्पाद विभाग के अधिकारियों को शराब तस्करी से जुड़े कई अहम जानकारी दी है़। उसने बताया कि गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका बेटा शराब का कारोबार करता है। उक्त लोगों द्वारा ही उसके भूसा में शराब छुपाई गई थी।
जब्त शराब व तस्कर के साथ उत्पाद विभाग की टीम।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends