पेज

बुधवार, 18 मार्च 2020

शिक्षकों की भूख हड़ताल जारी, कहा-सरकार शिक्षकों को कर रही परेशान


अपने जारी हड़ताल के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ का भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन संघ भवन में जारी रहा। दूसरे दिन ओबरा व दाउदनगर प्रखंड के शिक्षक भूख हड़ताल पर बैठे। दाउदनगर अनुमंडल सचिव अनिल कुमार मंडल, प्रखंड सचिव अजीत कुमार सिंह, राजूनंदन सिंह, बबीता कुमारी, योद्धा कुमार, प्रियरंजन कुमार, मृत्युंजय कुमार, शैलेन्द्र कुमार, राजीव पांडेय, प्रवीण कुमार, अंबुज कुमार, जितेल्द्र कुमार, मनोरमा कुमारी, रीना कुमारी, हेमा कुमारी, विनोद कुमार ने भूख हड़ताल किया। धरना को संबोधित करते हुए मगध प्रमंडल अध्यक्ष रामभजन सिंह ने कहा कि सरकार कोरोना वायरस का हवाला देकर हड़ताली शिक्षकों को ही परेशान कर रही है। जिले के तमाम सरकारी प्रतिष्ठानों में भी भीड़ लग रही है, इसपर सरकार रोक नहीं लगा रही है। शिक्षकों पर दमन करना ही सरकार की नियति बन गई है। कहा कि हर हाल में हड़ताल सफल है। सरकार शिक्षकों के आगे जरूर झुकेगी। इसी तरह से शिक्षकों को एकजूट रहना है। इस मौके पर जिला सचिव अमिताभ रंजन, सुरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र शर्मा, जयप्रकाश सिंह, राजा मंडल, मार्कण्डेय पाठक, अमृता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक।

Aurangabad(Bihar) News - teachers39 hunger strike continues said government is troubling teachers



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends