पेज

गुरुवार, 25 मार्च 2021

समय बढ़ाने की मांग:कोरोना संक्रमण के बीच अगले माह नई गाइडलाइन के कारण महंगी हो जाएगी जमीन


  • रजिस्ट्रार विभाग का सर्वर डाउन होने से लोगों को रजिस्ट्री में आ रही परेशानी

वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना खत्म होने में अब एक सप्ताह बचा है और अगले महीने से गाइडलाइन बढ़ जाएगी। इससे रजिस्ट्रार विभाग में रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है लेकिन आए दिन सर्वर डाउन रहने से परेशानी बढ़ गई है और रजिस्ट्री के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को भी यही समस्या आई और सर्वर डाउन रहने से रजिस्ट्री के लिए लोग बस करने लगे। अफसरों का एक ही जवाब था कि यह रतलाम की समस्या नहीं है पूरे प्रदेश की समस्या है। कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष राजेश प्रजापत ने बताया 15 मिनट में रजिस्ट्री होना चाहिए लेकिन ओसवालनगर के मकान नंबर 35 की रजिस्ट्री के लिए 48 घंटे से परेशान हो रहा हूं। रोज ही सर्वर डाउन रहता। जब सर्वर का पूछते हैं तो बोलते हैं गुरुवार को आना रजिस्ट्री हो जाएगी। व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। नहीं तो गाइडलाइन बढ़ जाएगी तो लोगों को नुकसान होगा।

इधर एक भी रजिस्ट्री बुक नहीं हो पाई

पंजीयन विभाग के साथ ही सर्विस प्रोवाइडर जिस सर्वर पर रजिस्ट्री बुक करते हैं वो भी डाउन रहा। जबकि मार्च के आखिरी में 100 से ज्यादा रजिस्ट्रियां रोज बुक होती हैं। जिला पंजीयक प्रभात वाजपेयी ने बताया पूरे प्रदेश में यही समस्या है। सर्वर डाउन रहने से मंगलवार को भी 25 रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी।

... इसलिए तारीख बढ़ाएं
आए दिन सर्वर डाउन रहने से सर्विस प्रोवाइडर संघ ने गाइडलाइन की छूट 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने जिला पंजीयक प्रभात वाजपेयी से भी चर्चा की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष की आखिरी तारीख में अब सात दिन बचे हैं बैंक की भी छुट्टी रहेगी। इससे तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल की जाए। लोकेश शर्मा, निलेश गांधी, लखन पाटीदार, वीरेंद्र पतिलिया, अभय मूणत, महेंद्र शर्मा, सौरभ गांधी, अमित शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Bihar

Bollywoodnews

अनदेखी:कचरा उठाने के बजाय जला देते हैं सफाईकर्मी, प्रदूषण से लोग परेशान

गफलत में खुल गया राज:लिव इन में रहने वाली लड़की लापता हुई तो सहेली ने किडनैप होने का समझ की शिकायत, पुलिस फ्लैट पर पहुंची ताे नशे में धुत्त मिली लड़की

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

बड़ी लापरवाही:महाराष्ट्र से लगे विकासखंड के गांवों में बरत रहे लापरवाही, नहीं हो रही जांच

सैकड़ों इंक्वायरीज, साइट विजिट्स और कई स्पॉट बुकिंग्स:होली तक मिलेगा ऑशिमा डेवलपर्स, मधुबन ग्रुप के आवास महोत्सव में ऑफर्स का लाभ

हटा का देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड:हत्या का चश्मदीद गवाह ने कहा मुझे रामबाई से खतरा है, केस चलने तक सरकार उन्हें प्रदेश से बाहर रखे

Delhi news

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत - New!

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

पूर्व बैंक कर्मी ने की आत्महत्या:कैनाल में छलांग लगाने से पहले लिखा- पापाजी सब झूठ था, नौकरी 2017 में ही चली गई थी, नई के लिए बात नहीं हुई, दोस्ती में पूरे रुपए बर्बाद हो गए

Entertainment

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends