पेज

बुधवार, 24 मार्च 2021

भाजपा नेता ने शिवराज के मिनिस्टर को बताया चोर!:पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का नाम अली बाबा 40 चोर गैंग में गिनाया

भोपाल के पूर्व महापौर और भाजपा नेता आलोक शर्मा की सोमवार को एक कार्यक्रम में जुबान फिसल गई। उन्होंने शिवराज सरकार के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का नाम अली बाबा 40 चारों में गिना दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आलोक शर्मा कांग्रेस के नेताओं को अली बाबा 40 चोरों की टीम बता कर नाम गिना रहे थे। इस मामले में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि वह डॉ. गोविंद सिंह का नाम ले रहे थे। भूलवश मेरा नाम ले लिया। यहां बता दें कि शर्मा ने डॉ. गोविंद सिंह का नाम भी अलग से लिया।

भाजपा जिला भोपाल के उत्तर विधानसभा द्वारा भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 1 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया था। सोमवार को ईदगाह हिल्स प्रभु नगर कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें


15 महीने की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल को कुशासन नाम देकर विरोध स्वरूप काले गुब्बारे उड़ाए गए। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के नाम अली बाबा 40 चोरों के रूप में गिनाते हुए अलोक शर्मा ने भाजपा सरकार के ही परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का नाम भी गिना दिया।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर आलोक शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि मेरे साथ सब लोग कहें- चिड़िया उड़ी, तोता उड़ा, कबूतर उड़ा, कमलनाथ उड़ा, बंटाढार उड़ा, राहुल उड़ा, पीसी उड़ा, आरिफ अकील उड़ा, आरिफ मसूद उड़ा, नर्मदा प्रसाद प्रजापति उड़ा, जीतू पटवारी उड़ा, गोविंद सिंह राजपूत उड़ा ….। फिर शर्मा कार्यकर्ताओं से कहते है कि अली बाबा 40 चोरों की यह सरकार थी। इसको उड़ाना है नहीं उड़ाना। काले गुब्बारे के साथ आज हम कबूतर भी उड़ाएंगे।

बता दें सागर के सुरखी से विधायक गोविंद सिंह राजपूत कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए है। गोंविंद सिंह राजपूत सिंधिया समर्थक हैं।


Bihar

Bollywoodnews

अनदेखी:कचरा उठाने के बजाय जला देते हैं सफाईकर्मी, प्रदूषण से लोग परेशान

गफलत में खुल गया राज:लिव इन में रहने वाली लड़की लापता हुई तो सहेली ने किडनैप होने का समझ की शिकायत, पुलिस फ्लैट पर पहुंची ताे नशे में धुत्त मिली लड़की

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

बड़ी लापरवाही:महाराष्ट्र से लगे विकासखंड के गांवों में बरत रहे लापरवाही, नहीं हो रही जांच

महाशिवरात्रि आज:मंदिरों में शिव का जल-दूध से हुआ अभिषेक, आज निकलेंगी भगवान की बारात, मुख्यमंत्री बड़वाले महादेव मंदिर में करेंगे पूजा

सैकड़ों इंक्वायरीज, साइट विजिट्स और कई स्पॉट बुकिंग्स:होली तक मिलेगा ऑशिमा डेवलपर्स, मधुबन ग्रुप के आवास महोत्सव में ऑफर्स का लाभ

हटा का देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड:हत्या का चश्मदीद गवाह ने कहा मुझे रामबाई से खतरा है, केस चलने तक सरकार उन्हें प्रदेश से बाहर रखे

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends