पेज

▼

शुक्रवार, 5 मार्च 2021

घर नहीं पहुंच सकी खुशी:बेटी का बड़े स्कूल में दाखिला कराकर लौट रहे थे, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां घायल


  • पुरानी छावनी में फ्रूट मंडी के पास हुई वारदात आरोपी चालक, ट्रक छोड़कर हुआ फरार

बड़े स्कूल में बेटी का दाखिला कराने के बाद खुशी-खुशी लौट रहे सविता परिवार की स्कूटी में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से पिता और 12 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी और 2 साल की बच्ची घायल हैं। बेटे के दाखिले की खुशी वाली यह खबर घर पहुंचती इससे पहले ही मौत की खबर पहुंच गई। घटना गुरुवार शाम 4 बजे पुरानी छावनी फ्रूट मंडी के पास हुई है। घटना के बाद आरोपी चालक, ट्रक छोड़कर भाग गया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। साथ ही आरोपी ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

जेएएच में स्ट्रेचर पर मृत पड़ी आकृति उर्फ गुनी, उसका बड़े स्कूल में दाखिला तो हुआ, लेकिन स्कूल जाने से पहले मौत उसे छीन ले गई। - Dainik Bhaskar
जेएएच में स्ट्रेचर पर मृत पड़ी आकृति उर्फ गुनी, उसका बड़े स्कूल में दाखिला तो हुआ, लेकिन स्कूल जाने से पहले मौत उसे छीन ले गई।

ढ़ोलीबुआ का पुल लोहागढ़ निवासी दीपक सविता रजिस्ट्रार ऑफिस में सर्विस प्रोवाइडर है। बड़ी बेटी 12 वर्षीय आकृति उर्फ गुनी सविता का स्कूल में दाखिला कराना था, इसलिए दोपहर को बेटी आकृति, 2 साल की छोटी बेटी बंशू और पत्नी ममता को लेकर स्कूटी से रायरू रवाना हुए। यहां माउंट लिटेरा स्कूल में दाखिला कराने की बातचीत करके सविता परिवार खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे थे। अभी दीपक सविता अपने बच्चों व पत्नी के साथ पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के फ्रूट मंडी धर्मकांटा के पास पहुंचा था। तभी पुरानी छावनी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक MH04 EY-1987 ने पीछे से दीपक की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर गाड़ी से उछलकर गिरे दीपक और उनकी बेटी आकृति ट्रक की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दीपक की पत्नी ममता और छोटी बेटी बंशु घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही दीपक सविता और उसकी बेटी के शवों को डेड हाउस में रखवा दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चालक ट्रक छोड़कर भागा

घटना के समय वहां मौजूद कुछ राहगीर और पीछे दूसरी गाड़ी पर आ रहे मृतक के बड़े भाई ने बताया कि आरोपी चालक ट्रक को तेज रफ्तार में भगा रहा था। पता नहीं उसे कहां पहुंचने की जल्दी थी। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, चालक फरार हो गया है।

सड़क हादसे में पति और बेटी को खोने के बाद घायल ममता। - Dainik Bhaskar
सड़क हादसे में पति और बेटी को खोने के बाद घायल ममता।


Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

Chhattisgarh news

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends