एमडी ड्रग्स मामले में पकडाए आरोपी सम्राट याज्ञनिक को पुलिस ने 8 मार्च तक रिमांड पर लिया है और इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस अब मुंबई और दिल्ली के तस्करों की खोजबीन कर रही है। सूत्रों की माने तो सम्राट को विजय नगर पुलिस मुंबई लेकर रवाना हुई है। दिल्ली-मुंबई से भी दो अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्त में आए दोनों अन्य आरोपी राज और संजय के माध्यम से मुंबई और दिल्ली के तस्करों द्वारा ड्रग्स लेना कबूला है। गुरुवार दोपहर को पुलिस ने अन्य व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार किया है। टीम उसको लेकर नाइजीरियन तस्कर की तलाश में जुटी है।
थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार 35 साल का आरोपी सार्थक उर्फ सम्राट याग्निक अजमेर (राजस्थान) का रहने वाला है। मुंबई में एस क्रिएशन नाम से इवेंट कंपनी चलाता है। इसने इंदौर में वर्षा अपार्टमेंट में फ्लैट ले रखा है, जहां इसके माता-पिता रहते हैं। इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में एमडी ड्रग्स सप्लाई कर उसकी अवैध कमाई से इसने बाईपास पर 60 लाख रुपए की एक जमीन भी खरीदी।
इंदौर में इसने अमन उर्फ किशन और राज नाम के युवकों को खास पैडलर बना रखा था। इन्हें लग्जरी गाड़ियां, पिस्टल और साउथ एवेन्यू होटल में महीनों लग्जरी रूम उपलब्ध कराता था। यह फ्लाइट से देश-विदेश की यात्राएं कर कैप्सूल में एमडी ड्रग्स की तस्करी करता था। पूछताछ होने पर उन्हें अपनी दवा बताता था। इसके लोकल नेटवर्क को पुलिस खंगाल रही है। ये ड्रग्स वाली आंटी और सेक्स रैकेट के सरगना सागर जैन से भी जुड़ा है।
Click here all Hindi news

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends