पेज

बुधवार, 31 मार्च 2021

इंदौर पुलिस में हलचल:प्रमोशन के बाद जिले से बाहर ट्रांसफर पर अधिकांश पुलिसकर्मी खुश नहीं, कुछ ने तो प्रमोशन नहीं देने का निवेदन कर दिया


  • कुछ पुलिसकर्मी रिटायरमेंट से पहले नहीं छोड़ना चाहते इंदौर शहर

सरकार ने पुलिस विभाग के आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक, निरीक्षक, थाना प्रभारी की पदोन्नति तो कर दी लेकिन पगार के नाम पर एक रुपया भी नहीं बढ़ाया। वैसे जिनकी पदोन्नति हुई है वह इंदौर व अन्य शहरों में वर्षों से काम कर रहे थे। यहां तक कि अधिकतर लोगों ने अपने निजी मकान भी इंदौर में बनवा लिए हैं। अब इन्हें घर छोड़ना पड़ेगा। अब इन पदोन्नति वालों को आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर भेजा है और इन्हीं शहरों से वापस जो वहां वर्षों से जमे हुए थे वह इंदौर आ रहे हैं। लेकिन कईयों को इंदौर छोडऩा ही नहीं है इसलिए वह यह आवेदन दे रहे हैं कि हमारी पदोन्नति न की जाए। वैसे दो-तीन वर्षों में सेवानिवृत्त भी होने वाले हैं।

160 स्थानांतरण- आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने पदोन्नति वाले 160 कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक के स्थानांतरण कर इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। आदेश में यह कहा गया है कि इंदौर रेंज के पत्र के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के अनुक्रम में सहायक उपनिरीक्षक (कार्यवाहक) को रिक्त पद की पूर्ति एवं प्रशासनिक दृष्टि से स्थाई रूप से आगामी आदेश तक उनके नाम के सम्मुख दर्शाए अनुसार नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया जाता है। ​​​आईजी से मिले पुलिसकर्मी- जिन पुलिसकर्मियो का स्थानांतरण हुआ, वे आईजी इंदौर से मिले। उनसे आग्रह किया कि स्थानान्तरण पर सहानुभूति से विचार करें, जिससे उन्हें राहत मिल सके। कई पुलिस
कर्मियो नें प्रमोशन लेने से भी इंकार किया है।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends