पेज

बुधवार, 31 मार्च 2021

होली की खुशियों में मातम:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, दो गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती


  • कोटर थाना क्षेत्र के पतौड़ा मोड के पास रात में हुआ हादसा, 
  • बेटे के ससुराल से लौट रहे थे घर

बेटे की ससुराल से देर रात घर लौट रहा वृद्ध सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि मंगलवार की रात सतना-सेमरिया मार्ग में बाइक पर सवार होकर तीन लोग पतौड़ा से लखनवाह जा रहे थे। जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की सूचना कोटर पुलिस को दी। जानकारी के बाद डायल 100 और थाने का पुलिस बल पहुंच गया। तुरंत एंबुलेंस बुलवा कर मृतक और घायलों को जिला अस्पताल सतना पहुंचाया गया। जहां मृतक का शव मर्चुरी में रखवा कर घायलों का इलाज चल रहा है। कोटर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 10 बजे मुन्ना उर्फ रामविश्वास यादव निवासी लखनवाह, कौशल यादव निवासी तिहाई, मुन्ना यादव निवासी उमरी एक बाइक पर सवार होकर पतौड़ा से लखनवाह जा रहे थे। जैसे ही सतना मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक लहुलुहान सड़क पर पड़े रहे। कुछ देर बाद जब राहगीरों ने सड़क पर तड़पते देखा तो डायल 100 और कोटर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक का शव मर्चुरी में रखवा दिया गया है।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends