पेज

▼

रविवार, 7 मार्च 2021

नगरीय निकाय चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष की रैली:भाजपा से विधायक, पूर्व विधायक कोई भी हो सकता है मेयर का दावेदार


  • कहा- टिकट के लिए उम्र के कोई मायने नहीं, जीतना ही लक्ष्य

नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- विधायक हो या पूर्व विधायक, किसी को भी मेयर का टिकट मिल सकता है। जो जीत सकने वाला होगा, उसी को टिकट देंगे। शनिवार को रैली में शामिल होने आए शर्मा ने मीडिया से कहा टिकट के लिए उम्र के कोई मायने नहीं। यह महज चर्चा और प्रयास होता है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका मिले। इसका मतलब यह नहीं कि हम पुराने नेताओं को मौका नहीं देंगे। उन्होंने कहा भाजपा आम जनता से मिले सुझाव के आधार पर घोषणा पत्र जारी करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक बयान कि वीडी की समझ बहुत कमजोर है, पर कहा- मैं नाथ को कहना चाहता हूं कि हां, मेरी समझ भ्रष्टाचार करने और उसे छिपाने में बेहद कमजोर है। भाजपा संगठन को मजबूत करने में मेरी समझ आपसे कई गुना ज्यादा है। कांग्रेस की चिंता जयवर्धन और नकुलनाथ के भविष्य को लेकर है। भाजपा निगम चुनाव के लिए तैयार है।

बाकी जो भी चुनाव आयोग तय करेगा, वही मान्य होगा। स्वागत के दौरान शर्मा ने विधायक रमेश मेंदोला को हाथ पकड़कर पास बुलाया और स्वागत करवाया। कई बार उन्होंने मेंदोला का नाम लिया। आयोजन के लिए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और रैली के लिए जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर की तारीफ की। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कहा भावों का बढ़ना अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

रैली में भारी भीड़, तीन घंटे तक फंसते रहे वाहन चालक
स्वागत रैली में वाहनों के काफिले के कारण निरंजनपुर चौराहा से लसूड़िया तक जाम लगा। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक वाहन फंसते रहे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा भाजपा के आयोजन में सोशल डिस्टेंस टूटा। प्रदेश में दो कानून हैं, एक जनता के लिए जिस पर पाबंदियां हैं वहीं दूसरा भाजपा के लिए, जिस पर कोई रोक-टोक नहीं।
बूथ सम्मेलन में कुर्सियां कम पड़ीं, जमीन पर बैठना पड़ा
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सम्मेलन में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता मौजूद थे। कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी सहित 28 मंडल के पदाधिकारियों, 2244 बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों, 85 वार्डों के वार्ड प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends