- खजराना दरगाह की करोड़ों की जमीन बेचने वाले
कॉलोनाइजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टीआई दिनेश वर्मा ने बताया अमन नगर में रहने वाले आरोपी मकसूद अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने सैयद नाहरशाह वली पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया था। इसके आधार पर इसने वक्फ बोर्ड से करीब ढाई एकड़ जमीन मदरसे व मस्जिद तैयार करने के नाम पर ली थी, लेकिन धर्मस्थल बनाने के बजाय कॉलोनी काटकर 50 से ज्यादा लोगों को प्लॉट बेच दिए।
आरोपी ने वक्फ बोर्ड की 20 करोड़ से ज्यादा कीमत की जमीन पर कॉलोनी काटकर धोखाधड़ी की है। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन का एग्रीमेंट भी वक्फ बोर्ड से होना बताया था। यह शिकायत लोकायुक्त सहित कलेक्टर के पास पहुंची थी। जब मामले में जांच कराई गई तो पता चला कि आरोपी ने तीन साल की लीज पर जमीन ली थी, जिसे बाद में वक्फ बोर्ड ने निरस्त भी कर दिया था, लेकिन इसने 30 साल की लीज बताकर फर्जीवाड़े किया और दरगाह की जमीन को बेच दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends