पेज

बुधवार, 10 मार्च 2021

कोरोना का नया स्ट्रेन:यूके से लौटे 85 यात्रियों में से 69 की रिपोर्ट आई निगेटिव, लेकिन 15 लोगों से खतरा, क्योंकि इनके बताए पते और मोबाइल नंबर नहीं हो पा रहे ट्रेस


  • टीम पहुंची तो लगे मिले ताले आशंका, ये यात्री भोपाल होते हुए दूसरे राज्य चले गए होंगे

इंदौर जिले में कोरोना के नए स्ट्रेन (यूके वायरस) के 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, लेकिन भोपाल में राहत की बात यह है कि यहां से पॉजिटिव मरीजों के जांच के लिए दिल्ली भेजे गए 65 रेंडम सैंपल में से सिर्फ एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह व्यक्ति भी ऐसा था, जो कभी विदेश नहीं गया, लेकिन यूके के स्ट्रेन की जीनोम सिक्वेंसिंग में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शेष 64 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इसमें 47 सैंपल दो महीने पहले जांच के लिए भेजे गए थे, जबकि 18 सैंपल की जांच हाल ही में कराई गई है। वहीं यूके से लौटे 85 यात्रियों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जबकि उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। इनमें से 69 यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि यूके से लौटे 15 लोग ऐसे हैं, जिनके सैंपल नहीं हो पाए हैं। इसकी वजह उनके दिए गए पते और मोबाइल नंबर का ट्रेस नहीं हो पाना है।

अपील; कोरोना का नया स्ट्रेन सुपर स्प्रेडर, इसलिए यूके से लौटने के तुरंत बाद ही जांच जरूर कराएं

स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन के अफसर कर रहे हैं जांच
स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ-साथ पुलिस, प्रशासन के अफसरों ने दिए गए पते की जांच की तो कई लोगों के घरों पर ताला डाला मिला। कई के जो पते दिए थे, वो मौके पर हैं ही नहीं। ये 15 लोग भोपाल आकर कहां चले गए, इसकी जांच जारी है। स्वास्थ्य विभाग को ऐसी आशंका है कि ये लोग भोपाल होते हुए दूसरे राज्य निकल गए हैं। अफसरों ने बताया कि यदि किसी सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।

प्रदेश के 100 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई, 100 की आना बाकी
जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए प्रदेश के विभिन्न लैबोरेटरी से एनसीडीसी दिल्ली में दो प्रकार के नमूने जांच के लिए भेजे थे। इनमें 142 नमूने वो थे, जो हाल में इंटरनेशनल ट्रेवल करने के बाद लौटे थे। दूसरे सैंपल वो थे, जो यूके की यात्रा के बाद पॉजिटिव आए थे। इसी तरह 208 सैंपल वो थे, जिनको रेंडम सिलेक्ट किया था। इनमें से 100 की रिपोर्ट अभी तक निगेटिव आ चुकी है, जबकि 100 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

सुपर स्प्रेडर माना जा रहा नया स्ट्रेन, इसलिए घबराहट ज्यादा

कोरोना का नया स्ट्रेन सुपर स्प्रेडर माना जा रहा है, इसलिए इसे लेकर डर ज्यादा है। इंदौर में ब्रिटेन से लौटे जिन-जिन यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, अब उनकी हालत में सुधार है।

कॉल करने पर बहाने बताते हैं यूके से लौटे लोग
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो यूके से लौटे लोगों की सूची के आधार पर उन्हें कॉल की जाती है, लेकिन जब सैंपल देने के लिए कॉल किया जाता है तो वो शहर से बाहर होने और तबीयत ठीक नहीं होने का बहाना बनाते हैं। एक मामले में तो अफसरों को यूके से लौटे एक यात्री को एफआईआर तक करने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद उन्होंने सैंपल कराया।

सरकार मुस्तैद है, घबराने की कोई जरूरत नहीं
^प्रदेश में नए स्ट्रेन से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है। जो भी यात्री यूके से आए हैं, सबको आईडेंटिफाई किया जा रहा है और टेस्ट कराए जा रहे हैं। करीब 450 लोगों के टेस्ट करा रहे हैं। उनकी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। इनमें से जो लोग पॉजिटिव आए थे, उनका इलाज हो चुका है। पॉजिटिव मरीजों की जांच दिल्ली और पुणे की लैब में कराई जा रही है। लोग कोविड गाइडलाइन का पालन जरूर करें।
प्रभुराम चौधरी, मंत्री स्वास्थ्य विभाग

Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

शूटिंग पर बवाल:ग्वारीघाट में फिल्म की शूटिंग के दौरान सीढ़ी और धौलपुरी पत्थरों के टूटने पर हंगामा, ग्वारीघाट थाने में निगम ने दी शिकायत - New!

Chhattisgarh news

Delhi news

14 मार्च को निकलेगी गोडसे यात्रा:अनुमति नहीं मिली तो भी हिंदू महासभा यात्रा निकालेगी, ग्वालियर से दिल्ली तक गोडसे के विचारों को बताएंगे

DAVV का वार्षिक बजट 325 करोड़ में:10 मार्च को होगा पेश, VC और रजिस्ट्रार के लिए नई कार खरीदने का रखा जाएगा प्रस्ताव; एग्जाम से 25 करोड़ मिलते हैं

Enter national

Entertainment

Haryana

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends