वैक्सीनेशन शुरू होने के बीच उज्जैन पीक की ओर बढ़ रहा है। शहरी क्षेत्र के अलावा नागदा व महिदपुर में भी मरीज बढ़ने लगे हैं। 11 दिनों में ही 100 नए संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से कुछ मरीज ऐसे हैं जो शहर से बाहर गए थे और वापस आने के बाद तबीयत खराब हो गई। जांच पर वे पॉजिटिव पाए गए।
एक्टिव मरीज भी बढ़कर 107 हो गए हैं। इनमें 46 मरीज ऐसे हैं जिनमें लक्षण पाए गए हैं। जनवरी व फरवरी में मरीज कम पाए गए लेकिन मार्च से मरीज ज्यादा बढ़ने लगे। पॉजिटिव की संख्या 5330 हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है मास्क का उपयोग घटने और डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हाेने तथा दूसरे संक्रमित शहर जाने से भी लोग संक्रमित हो रहे हैं।
यात्रा से संक्रमण ज्यादा बढ़ा
^उज्जैन में संक्रमित मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। प्रोटोकाॅल का पालन नहीं करने और यात्रा पर जाने वाले लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं।
डॉ. एचपी सोनानिया, नोडल अधिकारी
Bihar
Bollywoodnews
Chhattisgarh news


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends