पेज

बुधवार, 2 दिसंबर 2020

एड्स एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है, जागरूकता ही इसका बचाव संभव

एड्स एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है, जागरूकता ही इसका बचाव संभव

एड्स एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। असुरक्षित यौन संबंध बनाने से इसके जीवाणु हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका पता काफी देर से चलता है। लोगों में इसके प्रति जागरूकता न होने के चलते वह एचआईवी टेस्ट के प्रति सजग नहीं रहते हैं। इसलिए हर साल वर्ल्ड एड्स डे के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। यह जानकारी मंगलवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला एनसीसी अधिकारी उमेश तिवारी दे रहे थे।

इस अवसर पर एनसीसी छात्रों ने जिला अस्पताल से जागरुकता रैली निकाली। जो शहर के विभिन्न मार्गों पर होती हुई पुन: जिला अस्पताल परिसर पहुंची। जहां हरिओम शर्मा, स्काउट प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विश्व एड्स दिवस हर साल 1 दिसंबर को मनाया जाता है।

विश्व एड्स दिवस का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली बीमारी एड्स के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। उधर नेहरू युवा केंद्र मुरैना द्वारा भी विश्व एड्स दिवस पर शहर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक राकेश सिंह तोमर, रामविलास शर्मा, सागरिका बाथम, हरिओम, जितेंद्र पाठक आदि प्रमुख रूप से एवं अन्य युवा मंडल के पदाधिकारियों प्रमुख रूप से शामिल थे।



एड्स एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है, जागरूकता ही इसका बचाव संभव
रैली निकालकर लाेगाें काे जागरुक करते एनसीसी कैडेट्स



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends