पेज

सोमवार, 21 दिसंबर 2020

फर्स्ट चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन की भविष्यवाणी पढ़ी गई

फर्स्ट चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन की भविष्यवाणी पढ़ी गई

फर्स्ट चर्च में रविवार को आगमन का चौथा रविवार मनाया गया। 9 पाठ व 9 गीतों की आराधना हुई। अलग-अलग 9 समूह ने मिलकर प्रभु यीशु के जन्म के गीत गाए और पाठ पढ़े। दोपहर में क्रिसमस ट्री हुई। सांता क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे।
क्रिसमस पर्व को लेकर सैलाना बस स्टैंड स्थित फर्स्ट चर्च में कार्यक्रम हो रहे हैं। रविवार को आगमन का चौथा रविवार होने पर 9 पाठ व 9 गीतों की आराधना की गई। पहले एक गीत और उसके बाद पहला पाठ। इसी तरह क्रम में गीत व पाठ पढ़ गया। इन गीतों व पाठों के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म की गीत और उनके जन्मदिन की भविष्यवाणी पढ़ी गई। यहां सचिव योहन चौहान, कोषाध्यक्ष संजय रोहित सिंग सहित कमेटी के सदस्यों ने गीत व पाठ पढ़ा। अंतिम पाठ फादर सैमसन दास ने पढ़ते हुए सभी की सुख-समृद्धि व कोरोना खात्मे को लेकर प्रभु यीशु से प्रार्थना की। आराधना सुबह 9 से 11 बजे तक चली। इसमें समाजजन मौजूद थे।

दो घंटे चला आयोजन- फर्स्ट चर्च परिसर में रविवार दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चर्च व संडे स्कूल क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। इसमें सांताक्लॉज बनकर आए व्यक्ति ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। इसमें 100 से ज्यादा बच्चों को गिफ्ट बांटे गए। यह आयोजन रमेश मसीह व संडे स्कूल टीचर्स द्वारा आयोजित किया गया था।


Read Latest Hindi News Today
फर्स्ट चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन की भविष्यवाणी पढ़ी गई
The prophecy of the birthday of the Lord Jesus was read in the First Church



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends