पेज

मंगलवार, 10 नवंबर 2020

विधायक ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

विधायक ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

कईलोगों के निधन होने पर शोकाकुल परिवारों को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने करीब एक दर्जन परिवारों में पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी।

पूर्व मंत्री एवं विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत स्व. छोटेलाल नगरिया चक्की वालों की तेरहवीं में भी शामिल हुए उसके बाद वह स्व. शारदा दुबे, स्व. नारायण दास साहू, स्व. राजाराम पाटकर, स्व. भागीरथ कुशवाहा, स्व. मूलचंद कुशवाहा, एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गोकुल प्रसाद विश्वकर्मा जी के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में छोटी बर्री और मूडला चावल पहुंचे वहां भी शोकाकुल परिवारों को शोक संवेदना व्यक्त की।



MLA expressed condolences on reaching the one of mournful families



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends