पेज

मंगलवार, 10 नवंबर 2020

64.16 लाख रुपए से बन रही गांव की सड़क का काम बीच में ही किया बंद, बनने के दौरान ही उखड़ने लगी

64.16 लाख रुपए से बन रही गांव की सड़क का काम बीच में ही किया बंद, बनने के दौरान ही उखड़ने लगी

प्रधानमंत्री सड़क योजना के निर्माण कार्य में लापरवाही का मामला मुवालिया खैदर पंचायत में सामने आया है। पंचायत क्षेत्र में 5 किलोमीटर लंबी हिनौती- पांजरी गांव की सड़क का काम बीच में ही रोक दिया गया है। जबकि साइट पर लगे बोर्ड के अनुसार यह काम 17 जुलाई 2018 से 13 जुलाई 2021 के बीच पूरा किया जाना है। लेकिन पिछले कई महीनों से बिना किसी सूचना के काम बंद है।
पंचायत के सरपंच मेहरबान सिंह गुर्जर का कहना है कि काम का स्तर बिल्कुल सही नहीं है। बनने के दौरान ही सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। ड्राइंग डिजाइन पर ध्यान ना दे कर काम किया जा रहा है। जिसकी वजह से एक भी पुलिया सड़क के बीच में नहीं बनाई गई है। इससे बारिश के पानी के निकलने की व्यवस्थित जगह नहीं बची है। जो सड़क को बड़ा नुकसान पहुंचाएगी और अभी भी ऐसा हो रहा है।
सड़क की लागत 64.16 लाख रुपए है। इस सड़क से दोनों गांवों के अलावा अन्य 3 गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना आते जाते हैं। लेकिन उखड़ी हुई सड़क से सभी को दिक्कतें आ रही हैं। इस विषय में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को भी सरपंच और अन्य लोगों ने शिकायत की। जिन्होंने मामले की पूरी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की बात कही।




64.16 lakh rupees closed the road work in the middle of the village, started to crumble during the construction



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends