पेज

सोमवार, 30 नवंबर 2020

शिप्रा का आंचल दीयों की रोशनी से हो उठा जगमग; शहर में चमके सितारे

शिप्रा का आंचल दीयों की रोशनी से हो उठा जगमग; शहर में चमके सितारे

कार्तिक पूर्णिमा पर रविवार की शाम शिप्रा का आंचल दीयों की रोशनी से जगमग हो उठा। नदी किनारे रामघाट पर हजारों दीप पानी में झिलमिला रहे थे। कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह शिप्रा स्नान तथा पितरों के लिए तर्पण-श्राद्ध का दौर भी चला। शाम को शहरवासी घाट पर पहुंचे और पूजन-अर्चन कर दीपदान किया।

कोरोना संक्रमण ने भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं किया और न ही बढ़ती ठंड का असर नजर आया। घाट पर बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ आए।​​​​​​​ दो पूर्णिमा ​​​​​​​होने से सोमवार को भी कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। रामघाट पर स्नान पर्व रहेगा तथा पितृकर्म होंगे। शाम को दीपदान किया जाएगाl

शिप्रा का आंचल दीयों की रोशनी से हो उठा जगमग; शहर में चमके सितारे
दीयों की रोशनी से जगमग हो उठा शिप्रा का तट


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends