कार्तिक पूर्णिमा पर रविवार की शाम शिप्रा का आंचल दीयों की रोशनी से जगमग हो उठा। नदी किनारे रामघाट पर हजारों दीप पानी में झिलमिला रहे थे। कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह शिप्रा स्नान तथा पितरों के लिए तर्पण-श्राद्ध का दौर भी चला। शाम को शहरवासी घाट पर पहुंचे और पूजन-अर्चन कर दीपदान किया।
कोरोना संक्रमण ने भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं किया और न ही बढ़ती ठंड का असर नजर आया। घाट पर बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ आए। दो पूर्णिमा होने से सोमवार को भी कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। रामघाट पर स्नान पर्व रहेगा तथा पितृकर्म होंगे। शाम को दीपदान किया जाएगाl
0 coment rios:
Hi friends