
(माे. सिकन्दर) बिहार में अबतक जाे पॉजिटिव मामले आए हैं, उनमें दाे मामले ऐसे हैं, जिनमें मां, बेटे और बहू संक्रमित पाए गए। इनमें एक परिवार गया का है ताे दूसरा सीवान का। काेराेना संक्रमित हाेने की वजह से मां-बेटे जुदा हाे गए हैं। गया के परिवार की बात करें ताे बेटा और बहू का इलाज एनएमसीएच, पटना में चल रहा है। वहीं मां गया के एएनएमसीएच में भर्ती है। सीवान के परिवार का बेटा वहीं इलाज करा रहा है, जबकि उसकी मां व पत्नी एनएमसीएच में भर्ती हैं।
मुंगेर चेन का शिकार गया का परिवार
गया का परिवार मुंगेर चेन का शिकार हुआ। मुंगेर के एक निजी अस्पताल का स्टाफ उसके संपर्क में आया, जिसकी एम्स में 21 मार्च का माैत हाे गई। युवक ने बताया कि करीब 5 मिनट ही उसने उसे देखा था। उसके बाद वह गया स्थित घर चला गया। मुंगेर के युवक के संपर्क में आने की वजह से स्वास्थ्य विभाग की टीम 26 मार्च काे घर आयी। उसे, उसकी मां व पत्नी काे गया लाया गया। सैंपल लिया गया। 31 मार्च काे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसी दिन उसे एनएमसीएच में भर्ती करा दिया गया। बाद में पत्नी और मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आगई। मां गया में भर्ती है, वहीं पत्नी पटना में ही है। कहा- हिम्मत से काम ले रहा हूं। पत्नी व मां का भराेसा दिला रहा हूं। यह सोचकर परेशान हूं कि मैं गया क्याें चला गया।
21 को ओमान से आया था
सीवान के युवक ने बताया कि 21 मार्च का मस्कट से दिल्ली-पटना हाेते गांव पहुंचा। वह ठीक था। उसे कुछ एहसास नहीं हाे रहा था। करीब एक सप्ताह के बाद डॉक्टरों की टीम आई। उसे सीवान ले गई। वहां सैंपल लिया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आगई। वह 31 मार्च से सीवान में है। इस बीच 7 अप्रैल काे मां औरपत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आगई। दाेनाें काे एनएमसीएच ले जाया गया। वह परेशान था, पर पत्नी औरमां ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सब ठीक हाेकर घर चले जाएंगे।
Click here to see more details
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends