पेज

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020

भागलपुर में शब-ए-बारात के सामूहिक फातिहा से रोका तो पुलिस पर फायरिंग, होमगार्ड का एक जवान चोटिल


कोरोना संकट के बीच शब-ए-बारात को लेकर हबीबपुर स्थित कब्रिस्तान में जुटे लोगों को सामूहिक फतिहा न करने के लिए समझाने गई पुलिस पर गुरुवार शाम असामाजिक लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस जवानों को टारगेट कर रोड़ेबाजी की और गोली चलाई। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पथराव में होमगार्ड का एक जवान चोटिल हुआ है।

घटना की जानकारी पाकर सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज समेत आसपास के आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिला शांति समिति और मुहर्रम कमेटी से जुड़े लोग भी मोमिन टोला पहुंचे। पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों को घरों में रहने की अपील की। मस्जिदों से भी इसका ऐलान किया गया। तब जाकर लोग माने और अपने घर गए। पूरे इलाके में पुलिस कैंप कर रही है।

इमारत-ए- शरिया के प्रमुख बोले-मुसलमानों ने पथराव व फायरिंग की तो गलत है

इमारत-ए- शरिया के अमीर-ए- शरीयत हजरत माैलाना वली रहमानी ने कहा कि अगर मुसलमानाें ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग की है ताे यह गलत बात है। पुलिस और मुसलमानाें काे भी अपने दायरे में रहने की जरूरत है। पथराव और गाेलीबारी काे हर हाल में राेका जाना चाहिए। माैलाना वली रहमानी ने कहा कि काेराेना काे लेकर सरकार ने जाे गाइडलाइन दी है, उसमें कहा गया है कि अगर काेई प्रशासन या पुलिस के आदेश का उल्लंघन करता हाे ताे उसपर लाठी न बरसाए जाएं, जाे अक्सर देखा जा रहा है। पुलिस काे अपने क्षेत्राधिकार में रहकर कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है।
एसपी सुशांत कुमार सरोज समेत आसपास के आधा दर्जन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्तिथि को काबू किया।

Click here to see more details


Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews

Utar Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends