सोमवार, 13 अप्रैल 2020

अस्पतालों के बीच भटकता रहा कोरोना का मरीज, हमीदिया पहुंचने से पहले ही मौत


शहर के एक निजी अस्पताल में कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला सामने आया है। आठ अप्रैल को वहां दाखिल सेवानिवृत्त भेल कर्मचारी जगन्नाथ मैथिल (77 साल) निवासी जहांगीराबाद में जब कोरोना के लक्षण पाए गए तो उन्हें प्रोटोकॉल के तहत जेपी या हमीदिया अस्पताल भेजने के बजाय चिरायु भेज दिया गया।

जबकि चिरायु कोविड हॉस्पिटल है, जहां सिर्फ पॉजिटिव मरीजों का उपचार हो रहा है। संदिग्ध मरीजों को जेपी या हमीदिया ही भेजने के निर्देश हैं। प्रशासन का दावा है कि सभी अस्पतालों को इसकी स्पष्ट जानकारी दी गई है।

बावजूद इसके नर्मदा अस्पताल मेंकरीब ढाई घंटे उपचार के बाद जगन्नाथ को चिरायु भेजा गया, जहां स्टाफ ने पेपर्स देखकर ही उन्हें हमीदिया के लिए रवाना कर दिया। रास्ते में ही जगन्नाथ की जान चली गई। तीन दिन बाद शनिवार को आई रिपोर्ट में जगन्नाथ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

मैथिल के बेटे मनोज ने रविवार को इस पर सवाल उठाए। उन्होंने भास्कर से कहा, हम उन्हें एक से दूसरे अस्पताल लेकर भटकते रहे। प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण जो समय बर्बाद हुआ, यदि वह नहीं होता तो शायद पिता को बचाया जा सकता था।

बड़ा सवाल.. प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर मरीज को चिरायु क्यों भेजा

हमीदिया अस्पताल के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के डॉ निशांत श्रीवास्तव के अनुसार, सरकार ने सभी तरह के मरीजों के प्रोटोकॉल तय कर रखे हैं। कोरोना का कोई भी संदिग्ध मरीज होगा तो उसका इलाज जेपी और हमीदिया अस्पताल में किया जाएगा। पॉजिटिव मरीजों का इलाज चिरायु और एम्स में होगा। कोई भी मरीज इलाज के लिए यदि निजी अस्पताल पहुंचता है तो उसे इलाज देने से इंकार नहीं किया जा सकता है। नर्मदा अस्पताल प्रबंधन को जगन्नाथ के मामले में इलाज के लिए सीधे स्थिति को देखते हुए हमीदिया अस्पताल भेजना चाहिए था, लेकिन उन्होंने चिरायु भेजकर गलती की।

ढाई घंटे रहे नर्मदा अस्पताल में

जगन्नाथ के बेटे मनोज मैथिल बताते हैं, भेल से पिता 2003 में रिटायर हो गए थे, 2013 से उनका सांस लेने में तकलीफ थी। जांच के बाद पता चला कि उनको अस्थमा हो गया है, तब से उनका इलाज कस्तूरबा अस्पताल में चल रहा था। 8 अप्रैल को सुबह उनकी तबीयत खराब हुई।

इसके बाद दोपहर 3.30 बजे उन्हें नर्मदा अस्पताल में भर्ती किया गया। करीब ढाई घंटे बाद शाम 6 बजे अस्पताल ने उन्हें एम्बुलेंस से चिरायु रेफर कर दिया गया। 6.30 बजे हम वहां पहुंचे। इमरजेंसी में पेपर्स देखने के बाद डॉक्टर्स ने एम्स या हमीदिया ले जाने की सलाह दी। इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। हम उन्हें लेकर हमीदिया के लिए निकले। 7 बजे वहां पहुंचे जब तक उनका निधन हो चुका था।

डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोरोना जांच के लिए उनके सैंपल लिए गए। इस बारे में अस्पताल का तर्क था कि पुरानी मेडिकल हिस्ट्री देखी गई। उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम था। कोराेना के लक्षण दिखाई दे रहे थे, इसलिए सीधे उन्हें कोविड सेंटर चिरायु रेफर कर दिया गया।

मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे चिरायु भेजा था

रेणु शर्मा, डायरेक्टर, नर्मदा अस्पताल के मुताबिक, जब जगन्नाथ को लाया गया था, उस वक्त उसके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल व बीपी भी कम था। सांस तेज चल रही थी, मरीज को अस्थमा की शिकायत 2013 से थी। लक्षण देख अस्पताल की एंबुलेंस से चिरायु भेजा। सारे प्रोटोकाल का पालन किया। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में ही रखा था। संदिग्ध को हमीदिया या जेपी ही भेजने की जानकारी हमें नहीं थी।

चिरायु में सिर्फ कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज हाे रहा है

अजय गोयनका, डायरेक्टर, चिरायु मेडिकल काॅलेज के मुताबिक, हमारे यहां सिर्फ कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया जाता है। स्वास्थ्य आयुक्त ने संदिग्ध मरीजों की अलग व्यवस्था की है, इसके बारे में सबको मालूम है।

प्रोटोकाॅल के तहत हमीदिया भेजना था, नोटिस दे रहे हैं

- तरुण पिथोड़े, कलेक्टर के मुताबिक, नर्मदा अस्पताल प्रबंधन को जगन्नाथ की मौत के मामले में शोकॉज नोटिस के निर्देश सीएमएचओ को दिए गए हैं। प्रोटोकाॅल के तहत मरीज को हमीदिया भेजना चाहिए था, जबकि उसे चिरायु भेज दिया गया। इस बारे में पहले भी निजी अस्पतालों को बताया जा चुका है। नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
िवासी जहांगीराबाद में जब कोरोना के लक्षण पाए गए तो उन्हें प्रोटोकॉल के तहत जेपी या हमीदिया अस्पताल भेजने के बजाय चिरायु भेज दिया गया। जबकि चिरायु कोविड हॉस्पिटल है, जहां सिर्फ पॉजिटिव मरीजों का उपचार हो रहा है।

Click here to see more details


Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews

Utar Pradesh

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends