पेज

रविवार, 12 अप्रैल 2020

गुफा में छिपे थे तीन लोग दो भागे, एक को पकड़ा

उदयपुरा में रमखिरिया के जंगल में पहाड़ की गुफा से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है, जबकि दो लोग भागने में सफल हो गए। पुलिस द्वारा पकड़े युवक ने अपने आपको को नर्मदा परिक्रमावासी बता रहा है। हालांकि यह व्यक्ति अपने आपको को मुंबई का रहने वाला बता रहा है। पुलिस ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया है।

गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि रमखिरिया के जंगल में तीन लोग संदिग्ध रूप से देखे गए है। इस सूचना पर उदयपुरा थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पुलिस बल के साथ जंगल में पहुंचे। वहां पर एक एक व्यक्ति गुफा के अंदर मिला।

जिसे पकड़कर पुलिस थाने ले आई। युवक ने अपना नाम वीरेंद्र डोंगरा निवासी मुंबई बताया है। उदयपुरा थाना प्रभारी इंद्राज सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति आपको को नर्मदा परिक्रमावासी बता रहा है, लेकिन उसने अपना पता मुंबई का होना बताया है, इस कारण उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है।

 वहीं गांव वालों की माने तो जंगल में तीन लोग देखे गए थे, जिनमें से दो लोग भाग गए है।

Three people were hiding in the cave, two escaped, caught one

Click here to see more details



Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews

Utar Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends