रविवार, 12 अप्रैल 2020

फेसबुक आईडी हैक कर परिचितों से मांग रहे रुपए


लॉकडाउन में हैकर फेसबुक पर अटैक कर रहे हैं। फेसबुक आईडी हैक कर यूजर के नाम से रुपए मांगे जा रहे हैं। कुछ लोग इस तरह ठगी का शिकार हो गए और कुछ लोग बाल-बाल बच गए। दस दिन में ऐसी 9 घटनाएं सामने आई हैं। यह शिकायत क्राइम ब्रांच में पहुंची हैं। क्राइम ब्रांच इसकी पड़ताल कर रही है। इसके अलावा ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने वाली वेबसाइट और एप के जरिये भी ठगी की घटनाएं हो रही हैं।

रिटायर्ड फौजी के नाम से किया मैसेज- 20 हजार रुपए की जरूरत है

भिंड रोड स्थित गंगा विहार के रहने वाले संतोष भदौरिया रिटायर्ड फौजी हैं। उनकी फेसबुक आईडी दो दिन पहले हैक हो गई। उनके फेसबुक मैसेंजर से हैकर ने उनके परिजनों को मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा था कि उन्हें अचानक 20 हजार रुपए की जरूरत है। यह मैसेज करीब 200 लोगों को भेज दिया। अकाउंट नंबर भी दिया। उनके रिश्तेदार मनोज तोमर ने रुपए भी डाल दिए। जब काॅल कर पूछा तब उन्हें इस बात का पता लगा। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर आईडी हैक होने का मैसेज डाला। इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में भी की है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।

मैसेंजर से दोस्तों पर किए मैसेज- मांगे रुपए

बहोड़ापुर के रहने वाले गजेंद्र श्रीवास्तव के फेसबुक मैसेंजर से शुक्रवार रात से उनके फेसबुक फ्रेंड को मैसेज पहुंचे। इसमें किसी से 5 हजार, किसी से 10 हजार तो किसी से 20 हजार रुपए की डिमांड की गई। गजेंद्र के रिश्तेदारों ने उन्हें कॉल कर पूछा, तब उन्हें पता लगा। गजेंद्र ने शनिवार को क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

सामान मंगाने के लिए बिग बाजार का नंबर इंटरनेट से निकाला, हो गई 95 हजार रुपए की ठगी

कंपू के रहने वाले आजिक्य को कुछ सामान मंगवाना था। सामान मंगवाने के लिए उन्होंने इंटरनेट से बिग बाजार का नंबर निकाला। इस नंबर पर कॉल किया। नंबर पर कॉल किया तो फोन उठाने वाले ने इन्हें डिलीवरी चार्ज पहले देने के लिए कहा। इसके लिए एक लिंक भेजी। इस लिंक पर आजिक्य ने क्लिक किया। जैसे ही क्लिक किया तो 50 रुपए के अलावा उनके खाते से करीब 10 बार में 95 हजार रुपए निकल गए। इसकी शिकायत उन्होंने सायबर सेल में की है।

बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है

लॉकडाउन के बाद से फेसबुक हैक कर शहर में ठगी की घटनाएं बढ़ी हैं। इन घटनाओं में जिन बैंक खातों की जानकारी मिली है, उनकी पड़ताल की जा रही है। -दामोदर गुप्ता, टीआई, क्राइम ब्रांच
Hacking Facebook ID and asking for money from acquaintances


Click here to see more details


Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews

Utar Pradesh

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends