पेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

बांछड़ा बस्ती में रहवासियाें ने रस्सी बांधकर कंटीली झाड़ियां लगाकर मुख्य रास्ता रोका

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शहर से लेकर गांव तक लोग जागरूक हो गए हैं। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने यहां आने नहीं दे रहे हैं। पुलिस बल की कमी होने से लोग खुद ही वालेंटियर की तरह बस्ती को सुरक्षित करने में लगे हैं।

फोरलेन किनारे बांछड़ा बस्ती में बाहरी लोगों के रुकने से संक्रमण का ज्यादा खतरा था लेकिन अब ऐसा नहीं है। ढोढर बांछड़ा बस्ती में रहवासियाें ने मुख्य रास्ते पर ही रस्सी आड़ी बांधकर कंटीली झाड़ियां लगा दी हैं ताकि कोई अंदर आ नहीं सके।

मोहल्ले की पिंकी चौहान का कहना है कि सावधानी और सतर्कता ही कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है। हमने बस्ती का रास्ता रोक दिया।

इधर, ढोढर उपसरपंच रणजीतसिंह पंवार का कहना है कई लोग अभी भी लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस वाहन आने पर अंदर चले जाते हैं और वाहन निकलते ही वापस बाहर आ जाते हैं। ऐसा करने वाले खुद व परिवार के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जबकि कई जागरूक लोग इसे गंभीरता से ले रहे हैं।
Residents in Bannchha township tied rope and planted thorny bushes and blocked the main road

Click here to see more details


Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews

Utar Pradesh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends