शनिवार, 11 अप्रैल 2020

लॉकडाउन के दौरान 27 मार्च को अजमेर से लौटी महिला ने छिपाई सच्चाई


महाराजगंज थानाक्षेत्र के बलिया गांव निवासी एक महिला द्वारा लॉकडाउन के दौरान अजमेरशरीफ से लौटने और बात छिपाने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर महिला को 4 अप्रैल 2020 को जिला मुख्यालय में बने क्वारेंआइन सेंटर में भर्ती करा दिया है। इसकी पुष्टि प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर साह ने की। उन्होंने बताया कि महिला 27 मार्च को लॉकडाउन के दौरान अजमेर से लौटी थी।

उल्लेखनीय है कि बलिया गांव प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का पैतृक गांव है और अजमेर से लौटी महिला स्वास्थ्य मंत्री के गांव की है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जांच अधिकारी के निरीक्षण में महिला को लॉकडाउन के दौरान घर में नहीं पाया गया, बाद में पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला ने अजमेर से लौटने की बात नहीं बतायी थी। इसके बाद से बीडीओ ने उसे क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया। अभी तक महिला की जांच रिपोर्ट नहीं आयी है।

डीएम और एसपी बनाएंगे रणनीति

महाराजगंज एवं बसंतपुर के कुछ स्थानों पर सब्जी मंडी में भीड़-भाड़ होने तथा बाजार में बेवजह लोगों के वाहन से घूमने की सूचना है। इस पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी से मिलकर पुलिस अधीक्षक इस पर रणनीति बनाएंगे। कोरोना का संक्रमण नहीं हो, इसके लिए लॉकडाउन को सख्ती से पालन करने का निर्णय लिया गया है। -विजय कुमार वर्मा, डीआईजी, सारण क्षेत्र
The woman, who returned from Ajmer on March 27 during the lockdown, hid the truth


Click here to see more details


Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews

Utar Pradesh

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends