पेज

शनिवार, 7 मार्च 2020

सफाई अभियान से हुई सुरक्षा सप्ताह की शुरुअात


बोकारो | केऔसुब इकाई बीएसएल बोकारो में सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। केऔसुब इकाई बीएसएल बोकारो के आवासीय परिसर स्थित संरक्षिका केन्द्र, सेक्टर 11सी व आसपास के क्षेत्रों में केऔसुब ने सफाई अभियान से सुरक्षा सप्ताह की शुरुअात की। सभी ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उप महानिरीक्षक सर्वश्रेष्ठ अम्बष्ठ की अगुवाई में कमांडेंट राहुल यादव, उप कमांडेंट भूपिन्दर सिंह, एल कुजूर, एस बारा, सहायक कमांडेंट आर लकड़ा, महेश दुबे, बसंत कुमार व अन्य अधिकारी एवं बल सदस्यों की उपस्थिति में फलदार पौधे लगाए गए।

पौधरोपण करते जवान।

Bokaro News - safety week begins with cleaning campaign



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends