एनएससी वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रास सोसाइटी, बोकारो की देखरेख में आयोजित इस शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिले के उपविकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, सिविल सर्जन बोकारो डॉ. एके पाठक, रेडक्रॉस ब्लड बैंक के उपाध्यक्ष एसएसपी वर्मा, दिव्यार्थी के एके सिंहा, ब्लड एंड शेयर के अनुपम, ब्लड बैंक संस्था के डा. आरपी वर्मा, डा. यू मोहंती, डॉ. आकाश समाजसेवी मुरारका, डा. केजरीवाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी लोगों ने एनएससी के इस कदम की प्रशंसा की। डीडीसी बोकारो ने एनएससी के डायरेक्टर नूतन श्रीवास्तव और अनंत कुमार सिन्हा की ओर से संस्था के जरिए शैक्षणिक विकास के साथ-साथ सामाजिक उत्थान की दिशा में किए जा रहे कार्यों को प्रेरणा बताया।
इस अवसर पर रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी दिए गए। शिविर में रक्तदान को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। संग्रहित रक्त को थैलेसीमिया के बच्चों के लिए सुरक्षित रखा गया। बता दें कि एनएससी में थैलेसीमिया के दो बच्चों को गोद लिया है, जिनको पूरे वर्ष में 24 यूनिट खून की जरूरत होगी उनके लिए 24 बच्चों का एक ग्रुप बनाकर रखा गया है। वो हर महीने दो बच्चों को जीवनदान देंगे।
शिविर में रक्तदान करते लोग तथा उपस्थित अतिथि।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hi friends