शुक्रवार, 13 मार्च 2020

कोरोना वायरस से बचाव के लिए छात्रों को बताया टिप्स


राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय में कोरोना वायरस को लेकर छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। शुभारंभ प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने किया। संबोधित करते प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने छात्रों से कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।अगर किसी को भी छींक व खांसी लगातार आती हो तो वैसे बच्चे अपने अभिभावक के साथ नजदीक के अस्पताल में जाकर अपना चेकअप करा ले। गंदे हाथ से नाक, मुंह व आंख को न छुएं। अपने हाथों को धोकर ही भोजन करे। मौके पर छात्रों ने भी जो मास्क पहने हुए थे उन्होंने भी बताया कि वायरस के डर से मास्क पहनना पड़ रहा है। मौके पर छात्रों को वायरस से बचाव के लिए पर्चे भी बांटे गए। मौके पर वरीय शिक्षक चंद्रशेखर, निहारिका प्रियदर्शनी, अवधेश सहित स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी।

कोरोना वायरस के बारे में छात्रों को टिप्स देते प्रधानाध्यापक सुनील कुमार।

Ara News - students told tips to prevent corona virus




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends