पेज

मंगलवार, 10 मार्च 2020

फाग गीत गाकर यू-ट्यूब पर कर रहे हैं अपलोड


निःशुल्क व निस्वार्थ सेवाभाव से जिले के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल जेवरतला रोड में पदस्थ लिपिक कांति कार्तिक यादव गांव के ही गीतकार मौनीलाला व टीम के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा व संस्कृति को सहेजने में जुटे हैं। ड्यूटी के बाद बचे समय में फाग गीत गाकर एलबम तैयार कर यू-ट्यूब पर अपलोड कर रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ी भाषा का प्रचार-प्रसार हो सकें।

सोमवार को होली से संबंधित फाग गीत गाकर यू-ट्यूब पर अपलोड कर उन्होंने लोगों से अपील की है कि छत्तीसगढ़ में देवर व भाभी का रिश्ता मां-बेटा के समान ही है। दरअसल भोजपुरी, हिन्दी व अन्य राज्यों में तैयार गीतों में रिश्तों को दरकिनार कर दिया जाता है, अश्लीलता रहती है। उसी को ध्यान में रखकर इस साल के लिए फाग गीत तैयार किया है, ताकि युवा पीढ़ी को जागरूक कर सकें।

6 एलबम तैयार, जिसमें हैं 20 से ज्यादा गीत: फाग गीत तैयार करने के अलावा कांति अपने टीम के साथ छत्तीसगढ़ी शब्दों व संस्कृति को सहेजने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को गायन कला की शिक्षा दे रहे हैं। उनकी यह कोशिश रंग भी ला रही है।

सूखी होली खेलें, ताकि पानी की बचत हो

टीम के गायक और रचनाकार कांति कार्तिक यादव, संगीतकार ओपी देवांगन, परिकल्पना केदार यादव, गीतकार मौनीलाला, वीडियोग्राफर विनोद कश्यप ने सभी ने लोगों से अपील की है कि सूखी होली खेलें, ताकि पानी बचे।

छत्तीसगढ़ी शब्दों को भी लगातार बढ़ावा दे रहे

कांति ने बताया कि आधुनिक होने के साथ लोग छत्तीसगढ़ शब्द भूला रहे हैं। जिसे मनोरंजन के साथ शब्दों को वापस ला रहे हैं। फाग व लोक गीत को बढ़ावा दे रहे हैं। छत्तीसगढी हमारी आवश्यकता है। गीतों के जरिए संदेश दे रहे हैं।

2011 में चीन में कर चुके छत्तीसगढ़ी भाषा का प्रचार

राष्ट्रपति अवाॅर्ड से सम्मानित हो चुके कांति 2011 में चीन में भी छत्तीसगढ़ी भाषा का प्रचार प्रसार कर चुके हैं। वे कहते हैं कि आगे भी वह यह सिलसिला बरकरार रखेंगे। समय निकालकर बालोद व राजनांदगांव के प्राइमरी स्कूलों में जाकर बच्चों को गायन कला की शिक्षा दे रहे हैं। वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट और फोक का इस्तेमाल कर छत्तीसगढ़ी गीतों का एलबम बना रहे हैं। समाजसेवा से जुड़े कार्यों के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं।

बालोद. कांति बच्चों को छत्तीसगढ़ी भाषा में बोलने करते हैं प्रोत्साहित।

Balod News - chhattisgarh news uploading on youtube by singing songs



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends