मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

गार्गी कॉलेज में लड़कियों से छेड़छाड़ पर एचआरडी ने प्रिंसिपल से मांगा जवाब, जांच के आदेश दिए


नई दिल्ली .दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े गार्गी कॉलेज में कथित छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला सोमवार को लोकसभा में उठा। मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि कथित यौन उत्पीड़न की घटना में बाहरी तत्वों का हाथ है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कि इस घटना का अंजाम बाहरी लोगों ने दिया है। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज प्रशासन को इस पर ध्यान देने के लिए कहा गया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने कॉलेज से छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दे पर जवाब भी तलब किया है।

इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने घटना पर केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह पर

निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा महोत्सव में अराजक तत्व घुस जाते हंै। पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रहती है। सिंह ने कहा कि यह सबे देश की राजधानी दिल्ली के लड़कियों के गार्गी कॉलेज में हो रहा है। वहां की प्रिंसिपल और एडमिनिस्ट्रेशन बहाने बाजी कर रहा है। सिंह ने सवाल पूछते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह जी क्या यही आपका बेटी बचाव का अभियान है। दिल्ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस और गार्गी कॉलेज की प्रधानाचार्य को समन जारी कर 13 फरवरी को दोपहर दो बजे तक जवाब देने को कहा है। वहीं उन्होंने इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं होंगी : केजरीवाल

गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बदसलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों।- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

यह है मामला : जुबिन नौटियाल के शो के दौरान घुस आए थे बाहरी युवक

गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी को आयोजित फेस्ट में जुबिन नौटियाल का शो था। इसी शो के दौरान छात्राओं से अभद्रता की गई। अभद्रता करने वाले हुड़दंगी कॉलेज की दीवार फांद कर जबरदस्ती कॉलेज परिसर के अंदर दाखिल हुए और छात्राओं से छेड़छाड़ की। कई आरोपियों ने तो कॉलेज के बाहर मेट्रो स्टेशन तक गार्गी कॉलेज की छात्राओं का पीछा किया। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की। प्रिंसिपल पर भी उलटा लडकियों से तीखें सवाल पूछने का आरोप है।

चार धाराओं में केस दर्ज, सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ

छेड़छाड़ मामले में हौजखास थाने में चार धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को पुलिस ने कॉलेज जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और आरोपियाें की पहचान के लिए फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। अब पुलिस फुटेज को देख उन लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है, जो उसमें नजर आए हैं। साथ ही घटना वाले दिन गेट पर तैनात रहने वाले सुरक्षा कर्मियों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक अतुल कुमार ठाकुर ने बताया गार्गी कॉलेज प्रशासन की ओर से शिकायत के आधार पर पुलिस ने हौजखास थाने में आईपीसी की धारा 452, 354, 509 व 34 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच क्राइम अगेंस्ट वूमैन सेल की इंस्पेक्टर प्रतिभा शर्मा को सौंपी गई है।

वह जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गीतांजली खंडलेवाल की देखरेख में पूरे मामले की तफ्तीश करेगीं। बतां दें यह महिला इंस्पेक्टर वहीं हैं, जिन्हाेंने वर्ष 2012 में हुए निर्भया कांड केस की तफ्तीश की थी। उस मामले में वही पहली महिला जांच अधिकारी रहीं। अब पुलिस 6 फरवरी को कॉलेज में हुए फेस्ट से सम्बंधित पूरी जानकारी कॉलेज प्रशासन से ले रही है। पता किया जा रहा है फेस्ट में बाहरी लोगों की एंट्री कैसे हुई। क्या इस कार्यक्रम में

शामिल होने के लिए कॉलेज या छात्र संघ की ओर से एंट्री पास भी बाहरी लोगों को दिए गए थे। आज पुलिस की एक टीम ने कॉलेज पहुंच वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चैक की, जिसे बाद में कब्जे में लिया गया। पुलिस को पता चला बहुत से लोग जबरन कॉलेज में घुस आए थे। जिनमें कुछ ने न केवल शराब पी रखी थी, बल्कि बदसलूकी भी की।

गार्गी कॉलेज में वहां की लड़कियों ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ के विरोध में सोमवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डूसू ने भी प्रिंसिपल से मुलाकात की।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends