नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इस केंद्र शासित प्रदेश में आठ फरवरी को वोट डाले थे। देश और दिल्ली के मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए, दिल्ली के चुनाव परिणाम दिल्लीवासियों के साथ पूरे देश भर के लिए महत्वपूर्ण हैं।
वोटों की गिनती
- 672 प्रत्याशियों के लिए पड़े 9254843 वोटों की गिनती सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से शुरू होगी। 30 मिनट बाद 14 हजार ईवीएम में लॉक वोट की गिनती शुरू होगी। ट्रेंड 9 बजे से आने लगेंगे।
- मतगणना के लिए चुनाव करीब 4000 कर्मचारी 21 केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। 50 पैरामिलिट्री फोर्स, 12 दिल्ली पुलिस बटालियन कंपनी सहित करीब 14 हजार पुलिस कर्मी केंद्र और उसके आसपास तैनात किए हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार हर विधानसभा में 5 पोलिंग स्टेशन की लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में जिस पोलिंग स्टेशन का नाम आएगा, उन पोलिंग स्टेशन की पर्ची का मिलान ईवीएम के परिणाम से किया जाएगा। पर्ची के मिलान के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
दिल्ली कैंट का रिजल्ट जल्दी और ओखला में होगी देरी
सबसे पहला रिजल्ट दिल्ली कैंट और मालवीय नगर से आने की उम्मीद है। लेकिन मुस्तफाबाद और ओखला सीट पर मतों की गिनती 26 राउंड तक चलेगी। इन दोनों सीट पर 15-15 प्रत्याशी हैं। मटियाला, विकासपुरी, मुंडका और बुराड़ी में 25 से अधिक राउंड में गिनती के कारण नतीजे देरी से आ सकते हैं।
सीएम केजरीवाल की सीट पर काउंटिंग चल सकती है लंबी
नई दिल्ली में 167 पोलिंग स्टेशन हैं, गिनती के लिए 12 टेबल लगाई जाएगी और 14 राउंड में गिनती होगी। यहां 76090 वोट पड़े हैं जिनकी गिनती की जानी है। लेकिन यहां प्रत्याशियों की संख्या सबसे अधिक 28 है जिनकी वजह से इसका रिजल्ट दूसरे 14 राउंड वाली विधानसभा के मुकाबले देरी से आएगा।
एप और वेबसाइट से जानें रिजल्ट
- चुनाव आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप पर कोई भी व्यक्ति लाइव ट्रेंड और अपडेट देख सकता है।
- चुनाव आयोग की वेबसाइटस पर रियल टाइम में डाटा अपडेट होता रहेगा और दोपहर 2 बजे तक सभी परिणाम आने की उम्मीद है।
0 coment rios:
Hi friends