पेज

बुधवार, 12 फ़रवरी 2020

अगिआंव प्रखंड में जदयू ने बूथ स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयाेजन


स्थानीय प्रखण्ड स्थित स्वामी पूर्णानंद मठिया लहरपा में अगिआंव विधान का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अगिआंव विधान सभा प्रभारी शम्भू प्रसाद सोनी ने की।

प्रशिक्षण शिविर का संचालन जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने की। प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत में कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए क्षेत्रीय संगठन प्रभारी डॉ. नवीन आर्या ने नीतीश सरकार की ओर से जनहित में किये गए कार्यों के बारे में बताया। जिसमे नीतीश सरकार की सात निश्चय योजना, शराबबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन जैसे सराहनी कार्य को प्रशिक्षण शिविर में

कार्यकर्ताओं को साझा किया। वही प्रशिक्षण शिविर में जदयू के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह दांवा पंचायत के मुखिया श्रीमती शुष्मलता ने सरकार के सभी जनहित में संचालित
योजनाओं को जानकारी देते हुए नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा उठाई गई कदम की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि नीतीश सरकार में महिला को सशक्त बनाने के लिए अनेक तरह के कार्य किये जा रहे हैं।

 जिसमें पुरुष की अपेक्षा में 50 प्रतिशत की भागीदारी महिलाओं की सभी जगह तय की गयी है। शिविर में अगिआंव विधायक प्रभुनाथ प्रसाद ने सुशासन की सरकार की पन्द्रह वर्षों की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को सं‍बोधित किया।

इस प्रशिक्षण शिविर में जदयू के प्रदेश सचिव जगरनाथ सिंह, श्री अवधेश पांडेय, हरेन्द्र यादव,उमेश कुशवाहा, चीकू सिंह,संजय चौधरी, रामदयाल सिंह, श्री सर्वानंद सिंह, ब्रजेश राय, विष्णुकांत तिवारी आदि थे।

बूथस्तरीय प्रशिक्षण शिविर शामिल कार्यकर्ता।





Agiaon News - jdu launches booth level training program in agian block



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hi friends